
Ranchi: पहले चरण के मतदान के पहले अब तक आठ करोड़ 33 लाख 53 हजार 958 रुपये बरामद किये गये हैं. सिर्फ पिछले पांच दिनों में दो करोड़ 80 लाख रुपये बरामद किये गये. इसकी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त आचार संहिता लगने से चुनाव संपन्न होने तक 7 करोड़ 50 लाख रुपये जब्त किये गये थे.
इसे भी पढ़ें – #Maharashtra: क्या मोदी-शाह व राज्यपाल ने लोकतंत्र व संविधान का चीरहरण किया!
विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लगने के बाद से अब तक पहले चरण का चुनाव भी संपन्न नहीं हो पाया है. ऐसे में अवैध जब्ती अधिक हुई है. इन जब्तियों में शराब महुआ और गुड़ दो करोड़ 52 लाख 409 रुपये, नकदी तीन करोड़ 99 लाख 84 हजार 596 रुपये, ड्रग्स और नशीले पदार्थ जिसमें गांजा, अफीम, डोडा, ब्राउन शुगर 61 लाख 76 हजार 833 के जब्त हुए. चांदी के बीस रॉड लगभग 3.015 किलो ग्राम एक लाख 35 हजार रुपये के जब्त किये गये. उपहार समेत अन्य सामग्री एक करोड़ 18 लाख 57 हजार 120 रुपये के जब्त किये गये.
आठ हजार से अधिक उपद्रवियों को बांड भरवाया गया
विनय चौबे ने बताया कि उपद्रवियों की ओर से चुनाव प्रक्रिया भंग न की जाये इसके लिए अब तक आठ हजार से अधिक उपद्रवियों को बांड भराया गया है. ताकि वे चुनाव प्रक्रिया में बादा नहीं डालें. वहीं लगभग 33 हजार 569 उपद्रवियों को इस दौरान चिन्हित किया गया.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को, इन 11 दस्तावेज में से एक को दिखा कर डाल सकते हैं वोट
विनय चौबे ने कहा कि पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर को होनेवाला है. आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 66 एफआइआर राज्य भर में किये गये. जिसमें से 21 नंबर तक 50 एफआइआर किये गये थे. पिछले पांच दिनों में अन्य 16 एफआइआर किये गये.
सबसे ज्यादा 14-14 प्राथमिकी पूर्वी सिंहभूम और पलामू जिले में दर्ज की गयी है. इसके अलावा धनबाद में 4, गढ़वा में 11, गिरिडीह में 5, रांची में 2, बोकारो में 5, सरायकेला-खरसावां में 1, जामताड़ा में 1, सिमडेगा में 1 और लोहरदगा में 2, पाकुड़ में 1, गुमला में 1, कोडरमा में 1, साहेबगंज में 2,, गोड्डा में 2 और रामगढ़ में 3 प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
12, 957 लाइसेंसी हथियार जब्त
जब्ती की जानकारी देते हुए विनय चौबे ने कहा कि अब तक 12 हजार 957 लाइसेंसी हथियार जब्त किये गये. इन्होंने बताया कि राज्य में लाइसेंसी हथियार का यह 80 प्रतिशत है. कुल लाइसेंसी हथियार 17 हजार 577 हैं. इन्होंने बताया कि संस्थागत लाइसेंसी हथियारों पर कार्रवाई चल रही है. कुछ को छोड़ा भी गया है.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: पांचवें चरण चुनाव के लिए 133 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाये गये, 49 हजार 446 दिव्यांग मतदाता



