
Palamu: झारखंड विधानसभा चुनाव में सतारूढ़ भाजपा पुनः सरकार बनाने के उद्देश्य से उतरी है. राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं.
शनिवार को पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र में यहां के पार्टी प्रत्याशी शशिभूषण मेहता के पक्ष में प्रचार किया.
मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नये अनुमंडल, प्रखंड और नगर पंचायत बनाये जायेंगे. कई कार्य अधूरे रह गये हैं. उन कार्यों को पूरा करने के लिए राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बनायें.
इसे भी पढ़ें – चंदवा में हुए नक्सली हमले का घटनाक्रमः तीन ओर से तीन स्थानों पर घात लगाये बैठे थे नक्सली
झामुमो ने झारखंड को 14 करोड़ मे बेच दिया था
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए पांकी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ शशिभूषण के हाथों को मजबूत करें. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो ने झारखंड को 14 करोड़ में बेच दिया, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य गठन का तोहफा दिया.
चुनाव प्रभारी सह बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में राज्य का विकास हो रहा. भाजपा के उम्मीदवार शशिभूषण मेहता को जिताने के लिए संगठित रहने की जरूरत है.
भाजपा नेता लालसूरज ने कहा राज्य में डबल ईंजन की सरकार बनाने को लेकर वह पांकी विस क्षेत्र से शशिभूषण के साथ हैं. बीते 20 वर्षों के बाप बेटे की ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने के लिए शशिभूषण के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें – #Dhanbad : निरसा में स्कॉर्पियो से 8 लाख 12 हजार कैश जब्त
शशिभूषण मेहता ने गिनायी भविष्य की योजनाएं
भाजपा प्रत्याशी डॉ शशिभूषण मेहता ने 30 नवंबर को अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र बदलाव की लड़ाई में हमारा साथ दें. पांकी अमानत बराज व इसमें विस्थापितों को मुआवजा, पांकी अनुमंडल, पांकी के ग्रामीण चिकित्सकों को उचित प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया के नियमितीकरण की मांगों को पूरा कराने का संकल्प लिया.
मौके पर इनकी रही उपस्थिति
मौके पर उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, पलामू जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय, विधानसभा संयोजक प्रेम सिंह, पांकी विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार साहू, पांकी पूर्वी जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश मंजू लता, विजया नंद पाठक, अमित तिवारी, वरुण तिवारी, चतुर्गुण राम, अरविंद गुप्ता, किसलय तिवारी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री अजय गुप्ता, प्रवीण सिंघ, विक्रमादित्य दुबे, सुरेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.
इन्होंने थामा भाजपा का दामन
मंच पर ढूब के मुखिया पति सह युवा समाजसेवी कामख्या नारायण सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह पार्टी में शामिल हुए. दोनों को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माला पहना कर स्वागत किया. कामख्या नारायण सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह ने डॉ मेहता के साथ कदम से कदम मिला कर चलने की बात कही. कहा कि विस क्षेत्र में कमल खिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.
इसे भी पढ़ें – #Palamu: छतरपुर और हरिहरगंज में सुदेश की जनसभा, पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा



