
New Delhi: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही कवायद के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की.
इस बीच संसद सत्र में हिस्सा लेने पहुंचीं सोनिया गांधी ने पत्रकारों के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया. महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर की जा रही कोशिशों के बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो वह सिर्फ ‘नो कॉमेंट्स’ कह कर आगे बढ़ गयीं.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: 1 लाख 17 हजार सरकारी नौकरी देने का दावा झूठा, सही आंकड़ा है 38,029
नहीं बन पा रही बात
महाराष्ट्र में मुख्यपत्री पद को लेकर हुई खींचतान के बाद भाजपा और शिव सेना ने अलग राह पकड़ ली है. महाराष्ट्र में 12 नवंबर से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है. उसी समय से वहां सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस कोशिशें कर रही हैं. हर दिन कोई न कोई हलचल होती है पर बात नहीं बन पा रहा है.
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार क प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार गठन की सभी बाधाएं दूर होने का दावा किया है. उन्होंने यहां तक कहा कि गुरुवार को आखिरी फैसले का ऐलान हो जायेगा.
सूत्रों का कहना है कि सरकार बनाने को लेकर तीनों दलों के बीच बातचीत जारी है. जल्द ही वे किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – #BJP और #AJSU ने Post Alliance के लिए खुला छोड़ा है रास्ता !
महाराष्ट्र में बन सकता है नया सियासी समीकरण
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए एक नया समीकरण उभार ले सकता है. सूत्रों का कहना है कि एनसीपी के बीजेपी के साथ सरकार गठन की अटकलों को तब और बल मिला जब पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में एनसीपी के अनुशासन की तारीफ कर दी.
अब पीएम मोदी और पवार की मुलाकात के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि महाराष्ट्र में नया सियासी समीकरण बन सकता है. सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में सरकार बनवाले के एवज में एनसीपी को केंद्र सरकार में तीन अहम मंत्रालय दिये जा सकते हैं. एक चर्चा तो यह भी है कि शरद पवार को 2022 के लिए राष्ट्रपति का पद भी ऑफर किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें – #Kashmir मुद्दे पर राज्यसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह- स्थिति सामान्य, जल्द बहाल की जाएगी इंटरनेट सेवा



