
Dhanbad: बरवाअड्डा थाने की पुलिस ने NH 2 पर जांच के दौरान यूपी से तस्करी के माध्यम से बंगाल ले जाये जा रहे 29 कछुओं को बरामद किया है.
साथ मे दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है. जब्त किये गये कछुआ और तस्करों के साथ उनकी कार को वन विभाग को सौंप दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- कोल्हान प्रमंडल में 40 हजार रजिस्टर्ड टेक्निकल स्किलड बेरोजगार, बहुमत वाली सरकार ने न उद्योग खोले न माइंस
14 कछुओं की हो गयी है मौत
जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विमल लकड़ा ने बताया कि जब्त किये गये कछुओं में से 14 कछुओं की मौत हो गयी है जबकि 15 जीवित हैं. उन्हें अत्यंत अमानवीय तरीके से हाथ पैर बांधकर कार की डिक्की में रखकर तस्करी कर ले जाया जा रहा था.
फिलहाल गिरफ्तार किये गये तस्करों के खिलाफ वन प्राणी संरक्षण अधिनयम के तहत आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें- #BJP और #AJSU ने Post Alliance के लिए खुला छोड़ा है रास्ता !
पर्यावरण पर पड़ सकता है प्रतिकूल असर
मालूम हो कि यूपी व देश के विभिन्न हिस्सों से कछुओं की लुप्त होती प्रजातियों की धड़ल्ले से तस्करी की जाती है. इन तस्करी के कछुओं को बंगाल के रास्ते चीन व अन्य देशों में सप्लाई किया जाता है.
पर्यावरणविदों का कहना है कि कछुए की ये प्रजातियां दुर्लभ प्रजाति की है. इसके लुप्त होने के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. हमें लुप्त होते ऐसे जीव जंतुओं की रक्षा करनी होगी. यह पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी है.




