Read Next
02/11/2026
बिहार के बेगूसराय में ग्रामीणों का अनोखा विरोध, सड़क पर बने गड्ढों का ‘गिरिराज कुंड’, ‘शैलेंद्र कुंड’ व ‘कुंदन कुंड’ नाम रखा
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
Back to top button
Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मधुबनी जिले में 64.43 करोड़ रूपये की कोसी नहर परियोजना की सात योजनाओं की आधारशिलाएं रखीं.
कुमार ने जिले के बरियरवा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परियोजना से कोसी नदी के आसपास रहने वालों को सुरक्षा मिलेगी.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection : स्टार प्रचारकों का यात्रा व्यय पार्टी के खाते में, मंच साझा करने का खर्च अभ्यर्थी करेंगे वहन
12 और13 जुलाई को बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था कमला तटबंध
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कमला तटबंध को मजबूत बनाकर यह सुनिश्चित कर रही है कि यह भविष्य में क्षतिग्रस्त न हो और बाढ़ का दीर्घकालिक हल निकले.
नीतीश ने कहा कि आइआइटी रूड़की तटबंध को मजबूत करने पर एक अध्ययन करेगा और अगले साल मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे जिसके आधार पर काम शुरू होगा. गौरतलब है कि कमला तटबंध 12 और13 जुलाई को बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection : पीएम मोदी से लेकर सन्नी देओल तक आयेंगे, भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
परियोजनाओं का किया हवाई सर्वेक्षण
परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखने से पहले कुमार ने पश्चिमी कोसी नहर परियोजना, पश्चिमी कोसी और कमला तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण किया.
उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही ‘जल जीवन- हरियाली अभियान यात्रा’ शुरू करेंगे और विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों ने 31 जुलाई को जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में प्रयास करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया था.