West Bengal

पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा- बुलबुल साइक्लोन से 23,811 करोड़ का हुआ नुकसान

Kolkata: पश्चिम बंगाल में साइक्लोन ‘बुलबुल’ से 23,811 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं तीन जिलों में लगभग 35 लाख लोग प्रभावित हुए.

राज्य सरकार द्वारा साइक्लोन ‘बुलबुल’ से हुए नुकसान के संबंध में शनिवार को केंद्र सरकार की एक टीम को सौंपी एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है.

इसे भी पढ़ें- #DURGAPUR : आदिवासी नेता की पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों जाम रखा जीटी रोड

चक्रवात में 5,17,535 घर तबाह

केंद्रीय दल के सदस्यों को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा के साथ सचिवालय में एक बैठक के दौरान यह रिपोर्ट सौंपी गयी. अलग से एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जायेगी.

दल के सदस्यों ने शनिवार को राज्य सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की. एक दिन पहले उन्होंने नुकसान का आकलन करने के लिए चक्रवात प्रभावित उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना तथा पूर्वी मिदनापुर जिलों का दौरा किया था.

इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection : पीएम मोदी से लेकर सन्नी देओल तक आयेंगे, भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि राज्य को बुलबुल चक्रवात से प्रभावित तीन जिलों में कुल 23,811 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जहां 35 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं. चक्रवात में 5,17,535 घर तबाह हो गये. 

Related Articles

Back to top button