
Ranchi: दिव्यानी मोटर्स के मालिक सुनील कुमार सिंह से पीएलएफआइ के नाम से रंगदारी मांगी गयी है. फोन पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. सुनील कुमार अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक कुंज रोड नंबर तीन में रहते हैं.
रंगदारी मांगे जाने मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिस नंबर से रंगदारी की मांग की गयी है उसका भी डिटेल निकाला जा रहा है.
यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रंगदारी किसी नक्सली संगठन के द्वारा मांगी गयी है या किसी शरारती तत्व का इसमें हाथ है. मामले की जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा.
इसे भी पढ़ें- देश के आर्थिक हालात को लेकर विशेषज्ञों की राय को नजरअंदाज करने की प्रवृति हमें कहां ले जायेगी
जान से मारने की धमकी
दिव्यानी मोटर्स के मालिक सुनील कुमार सिंह से पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी है.
रंगदारी नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी है. रंगदारी मांगने वाले ने खुद को लातेहार का रघु भाई बताया है. इस संबंध में सुनील ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों धनबाद के झरिया में सीएम रघुवर दास के आने से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च !
मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस
रंगदारी मांगने की शिकायत आने के बाद अरगोड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जिस नंबर से दिव्यानी मोटर्स के मालिक को फोन किया गया है, पुलिस उसका डिटेल निकाल रही है.
पुलिस मोबाइल का लोकेशन भी पता लगा रही है. सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर की शाम को किसी व्यक्ति ने उसे फोन किया.
फोन करने वाले ने रंगदारी की 20 लाख रंगदारी की मांग की और खुद को पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन का सदस्य बताया.
पूछने पर उसने अपना नाम रघु भाई बताया और कहा कि लातेहार से बोल रहा हूं. साथ ही उसने कहा कि अगर रंगदारी नहीं दोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा.




