News Wing New Delhi, 03 November: अगर आप बिना किसी परेशानी के अपना मोबाइल नंबर एक्टिवेट करना चाहते हैं तो आपको 6 फरवरी तक अपना नंबर आधार से लिंक कराना होगा. आधार कार्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि बैंक खातों को 31 दिसंबर से पहले आधार कार्ड से लिंक कराना ही होगा. वहीं मोबाइल से लिंक करने की आखिरी तारीख 6 फरवरी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सभी कंपनियों और बैंकों को अपने ग्राहकों को आखिरी तारीख बता देनी चाहिए. जिससे कोई दिक्कत ना हो. केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा है कि अभी इस पर आखिरी फैसला भी लेना है, हम आखिरी तारीख 31 मार्च तक बढ़ा सकते हैं. बता दें कि कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने आधार से जुड़ी ऐसी कई याचिकाओं पर सुनवाई की, जिसमें इसकी अनिवार्यता को ‘निजता के अधिकार’ का हनन बताया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने किया है तय, सरकार नहीं बदल सकती अंतिम तारीख
इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है. इसमें कहा गया है कि मोबाइल यूजर्स को ई-केवाईसी वेरिफिकेशन के तहत 6 फरवरी तक अपना फोन आधार के साथ लिंक करवाना अनिवार्य है. वहीं, नए बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए भी आधार अनिवार्य है. सरकार ने कहा है कि मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने की अंतिम तारीख (6 फरवरी) सरकार नहीं बदल सकती है क्योंकि इसे सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है. साथ ही यह भी बताया कि आधार को अपने बैंक खातों के साथ लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च कर दी गई है. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 4 हफ्तों में जवाब मांगा था, जिसमें पूछा गया था कि आधार को मोबाइल नंबर से क्यों लिंक कराया जाना चाहिए.
ऐसे होगा आधार से लिंक आपका मोबाइल
आपका मोबाइल नंबर आधार से किसी भी तरह से घर बैठे लिंक नहीं होगा.
अगर कोई दावा करे कि वो आपका नंबर आधार से लिंक करा देगा तो इसे नहीं मानें.
आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स की जरूरत होगी.
जैसे ही आपको आपके सेवा प्रदाता का एसएमएस मिले कि आप अपना E-KYC अपडेट करा लें.
अगर आपको अब तक कोई एसएमएस नहीं आया है तो इस बारे में कस्टमर केयर कॉल कर के पता करें.
कंपनी स्टोर जाकर एग्जीक्यूटिव को अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की डिटेल्स दें.
वेरिफिकेशन के बाद आपके मोबाइल पर एक वेरिफिकेशन कोड आएगा.
इसे एग्जीक्यूटिव को बताकर कन्फर्म करें. इसके बाद आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स ली जाएंगी.
24 घंटे के भीतर आपको एक और वेरिफिकेशन कोड आएगा.
आपको इस मैसेज का जवाब Yes (Y) में देना होगा.
इस तरह आपका आधार आपके मोबाइल नंबर से लिंक हो जाएगा.





772283 575662I gotta favorite this internet web site it seems handy . 446666