BokaroJharkhand

29 दिनों में डीवीसी को 203 करोड़ का नुकसान

Bermo: बेरमो कोयलांचल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट के ए तथा 210 मेगावाट के बी पावर प्लांट की तीन नंबर यूनिट के पिछले 29 दिनों से बंद रहने के कारण डीवीसी को अब तक 203 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है.

इसे भी पढ़ें – #DoubleEngine सरकार में बेबस छात्र- 6 : सिर्फ विज्ञापन और आवेदन तक ही सिमटी रही 56 सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति

डीवीसी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 500 मेगावाट के ए पावर प्लांट के बंद रहने से डीवीसी को प्रतिदिन साढ़े पांच करोड़ तथा बी प्लांट की तीन नंबर यूनिट के बंद रहने से प्रतिदिन 2 करोड़ यानी कुल साढ़े सात करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

ऐश पौंड टूटने से ठप से उत्पादन

स्थानीय दोनों ही पावर प्लांट विगत् 12 सितंबर से एक नंबर ऐश पौंड के टूटने से पूरी तरह से ठप हैं. डीवीसी के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो दोनों ही पावर प्लांटों से बिजली का उत्पादन ठप रहने के कारण अब तक लगभग 203 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

इसे भी पढ़ें – जिला व प्रमंडल स्तरीय ‘आकांक्षा-40’ कोचिंग बंद, प्राइवेट टीचर्स के भरोसे चल रहा राज्य स्तरीय केंद्र

पावर प्लांट को चालू करने को लेकर डीवीसी के प्रभारी चेयरमैन गुरदीप सिंह ने 9 अक्टूबर की समय सीमा तय कर रखी थी, परंतु पौंड एवं रिकवरी सिस्टम का काम पूरा नहीं हो पाने के कारण 500 मेगावाट के ए पावर प्लांट को तय समय पर लाईटअप नहीं किया जा सका है.

पावर प्लांट को लाईटअप करने में अभी एक सप्ताह का समय और लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – भुरकुंडाः केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका लापता, कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

Related Articles

Back to top button