
United Nations : अमेरिका के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि अब बात करने का समय खत्म हो चुका है, दुनिया को काम करने की जरूरत है. उन्होंने जलवायु परिवर्तन की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के प्रति असंतोष जताया.
इसे भी पढ़ें : 100 रुपये में #IAS बनाता है #UPSC, #Jharkhand में क्लर्क बनाने के लिए वसूले जा रहे एक हजार
लाइफस्टाइल का कंसेप्ट बदलना होगा
इससे पहले मोदी ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि न्यू यॉर्क दौरे में मेरी पहली सभा क्लाइमेट चेंज पर हो रही है. दुनिया भर में इस चुनौती से निपटने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन हमें यह बात स्वीकारनी होगी कि इसके लिए उतने प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जितने जरूरी हैं.
आज जरूरत है कि एक समावेश प्रयास की, जिसमें शैक्षणिक, वैल्यूज, लाइफस्टाइल और डिवेलपमेंट की अवधारणा को बदलने पर काम किया जाये.
इसे भी पढ़ें : #Vidhansabha में #Jharkhand की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, 24 को #Ranchi में सभा
प्रकृति का सम्मान और संरक्षण
प्रकृति का सम्मान और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हमारी परंपरा और वर्तमान नीति का हिस्सा रहा है। लालच नहीं जरूरतें पूरी करना हमारा सिद्धांत रहा है. इसलिए भारत आज इस विषय पर सिर्फ बात करने नहीं बल्कि व्यवहारिक सोच और रोडमैप के साथ आया है.
हम भारत में फ्यूल में नॉन फॉसिल फ्यूल की हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. 2022 तक नवीकरणीय ऊर्जा को हम 170 गीगाबाइट तक ले जा रहे हैं. इसके अलावा पेट्रोल-डीजल में बायो इंधन की मिक्सिंग और परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ाने पर ध्यान दिया है.
इसे भी पढ़ें : #NewsWing ने लोगों से पूछा : राज्य के पिछड़ेपन का क्या है कारण, अधिकतर की नजर में #BJP की गलत नीतियां दोषी




