National

जम्मू-कश्मीरः पीडीपी नेता के पीएसओ से आतंकियों ने छीनी एके-47, शहर में लगा कर्फ्यू

Jammu: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के स्थानीय नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की राइफल छीन ली जिसके बाद प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है और विस्तृत तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीडीपी की किश्तवाड़ इकाई के जिलाध्यक्ष शेख नासिर के पीएसओ के घर में घुस कर कुछ लोगों ने उनसे एके-47 राइफल छीन ली.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के डीसी IAS Code of Conduct के खिलाफ जाकर चला रहे हैं #jharkhandwithmodi कैंपेन

घटना के बाद आतंकी फरार हो गये. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया है और राइफल छीननेवालों का पता लगाने के लिए विस्तृत तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.  किश्तवाड़ के उपायुक्त एएस रैना ने बताया कि घटना के मद्देनजर शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – बैंकों के विलय के खिलाफ चार #TradeUnions की देशव्यापी हड़ताल 26-27 सितंबर को

जिले में हथियार छीनने की इस वर्ष यह दूसरी घटना है. इससे पहले आठ मार्च को नकाबपोश बदमाशों ने पीएसओ दलीप कुमार के शहीदी मजार स्थित आवास से एके-47 राइफल और 90 गोलियां चुरा ली थीं.

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह एक बयान जारी कर कहा है कि जम्मू-कश्मीर से सभी प्रतिबंध हटा लिये गये. कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में मोबाइल मोबाइल सेवा भी शुरू कर दी गयी.

बता दें कि कुछ दिन पहले कश्मीर में 250 आतंकियों के सक्रिय होने की बात सेना ने की थी, जबकि 11 सितंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इनकी संख्या 450 से अधिक बतायी है. घाटी में 230 पाकिस्तानी आतंकियों के साथ ही 450 से अधिक आतंकियों की मौजूदगी की सूचना है.

इसे भी पढ़ें – चुनाव से पहले हेमंत का आदिवासी कार्डः बीजेपी में आदिवासी नेताओं की अनदेखी का लगाया आरोप

Related Articles

Back to top button