BusinessWorld

भारत की आर्थिक स्थिति पर #IMF की नजर, कहा, जीडीपी ग्रोथ रेट उम्मीद से कहीं कम

Washington  : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी भारत में आर्थिक विकास की धुंधली तस्वीर पर चिंता जताई है.  आईएमएफ का मानना है कि कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट उम्मीद से कहीं कम है. खबरों के अनुसार आईएमएफ ने गुरुवार को कहा कि कॉरपोरेट और पर्यावरण से जुड़ी नियामक संस्थाओं की अनिश्चितता और कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कमजोरियों के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से काफी कमजोर है.

आईएमएफ प्रवक्ता गेरी राइस ने वॉशिंगटन में पत्रकारों से कहा कि हाल के जीडीपी आंकड़े भारत के लिए धीमी आर्थिक विकास का संकेत देते हैं.  कहा कि हमारे पास जल्द ही नये आंकड़े आयेंगे, लेकिन हाल में भारत का आर्थिक विकास उम्मीद से काफी कम है, ऐसा मुख्य रूप से नॉन बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से जुड़े खतरों की वजह से हुआ है.

हालांकि  आईएमएफ ने  कहा है कि सुस्ती के बावजूद चीन से विकास के मामले में भारत आगे रहेगा और दुनिया की सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें : जब #PMModi के कार्यक्रम में रघुवर थे FacebookLive, तो क्यों सीएम को कोस रही थी जनता?

भारत आर्थिक विकास की रेस में चीन से काफी आगे बना रहेगा

कहा गया कि इन चिंताओं के बीच अभी भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी. आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार भारत आर्थिक विकास की रेस में चीन से काफी आगे बना रहेगा. भारत के हाल के जीडीपी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए गेरी राइस ने कहा कि आईएमएफ भारत की आर्थिक स्थिति पर लगातार निगाह बनाये रखेगा.

बता दें कि 30 अगस्त को जारी मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़ों ने भारत समेत दुनिया के अर्थशास्त्रियों को चौंका दिया था. जून में खत्म पहली तिमाही में आर्थिक विकास की दर मात्र 5 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल इस अवधि में ग्रोथ रेट 8 फीसदी थी. जीडीपी

जान लें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जुलाई माह में 2019-2020 के लिए धीमr विकास दर का अनुमान लगाया था. आईएमएफ ने कहा था कि इन दोनों सालों में भारत की आर्थिक विकास दर में 0.3 फीसदी गिरावट होगr.  2019 में भारत की विकास दर 7 प्रतिशत और 2020 में 7.2 प्रतिशत रहेगी.

इसे भी पढ़ें : #EconomicSlowdown : खुदरा महंगाई बढ़ी, उद्योगों की रफ्तार में आयी गिरावट

Related Articles

Back to top button