
Windsor : विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी एवं मेगन मार्कल की शादी में शनिवार को आमंत्रित विशेष मेहमानों में चार भारतीय महिलाएं खूबसूरत सिल्क और ऑर्गैंजा की साड़ियों में नजर आयीं. मैना महिला फाउंडेशन की संस्थापक सुहानी जलोटा इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी तीन अन्य सहयोगियों के साथ मुंबई से ब्रिटेन पहुंचीं.
इसे भी पढ़ें- मेरे चुनाव प्रचार अभियान की जासूसी की गई थी : ट्रंप
महिला सशक्तिकरण धर्मार्थ संस्था को शाही दंपति ने किया था आमंत्रित
सस्ती दर पर सैनिटरी नैपकिन बनाने वाली और मुंबई की झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में इन्हें वितरित करने वाली उनकी महिला सशक्तिकरण धर्मार्थ संस्था ब्रिटेन के बाहर की एकमात्र ऐसा संस्था है , जिसे शाही दंपति ने आमंत्रित अतिथि के तौर पर चुना है. सुहानी जलोटा के समूह ने शाही शादी के इस भव्य आयोजन के लिये अपने परिधान के तौर पर पेस्टल रंग की चमकीली बनारसी और चंदेरी साड़ियां चुनीं. इन साड़ियों को भारतीय कंपनी रॉ मैंगो ने बनाया है.
इसे भी पढ़ें- रहस्यपूर्ण तरीके से कराची से लापता हुए 24 ईसाई युवक
भारतीय महिलाओं ने क्या दिया नवदंपति को उपहार में
उन्होंने नवदंपति को उपहार स्वरूप देने के लिये विशेष तौर पर हाथ से बना उपहार चुना. उपहार में मैना पक्षी की एक पेंटिंग है और उस पर सभी महिलाओं की ओर से मेगन मार्कल के लिये संदेश लिखा है. सुहानी ने बताया कि संदेश कैलिग्राफी में लिखा है क्योंकि मार्कल खुद एक कैलिग्राफी कलाकार हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




