Education & Career

स्पेशल राउंड काउंसिलिंग से राज्य के नये मेडिकल कॉलेजों में होगा दाखिला

Ranchi: पलामू, हजारीबाग व दुमका मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए झारखंड कंबाइंड स्पेशल राउंड काउंसिलिंग करेगा. इसके लिए बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि नये मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अलग से स्टेट मेरिट लिस्ट बनाया जायेगा. इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने कहा है कि वैसे उम्मीदवार जिन्होंने पूर्व की काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है. जबकि नये छात्र 23 अगस्त से 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. झारखंड कंबाइंड बोर्ड की वेबसाइट पर जा कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. सभी नियम व शर्ते पूर्व में आयोजित काउंसलिंग के अनुसार ही होंगी. बोर्ड की ओर से 26 अगस्त को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – NEWS WING IMPACT : पुराना कुआं दिखा बिचौलिये ने निकाल ली थी मनरेगा की राशि, FIR का आदेश

कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि 26 अगस्त को जारी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में कैटेगरी, इडब्ल्यूएस या अन्य किसी तरह की शिकायत होने पर उम्मीदवार 27 अगस्त की दोपहर 2 बजे तक इमेल के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. बोर्ड की ओर से प्राप्त आपत्ति पर विचार करते हुए 27 अगस्त को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दिया जायेगा. स्पेशल राउंड काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी. फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार 8 व 29 अगस्त तक संस्थान और कोर्स का चयन कर सकेंगे. उम्मीदवारों के चयन के आधार पर 30 अगस्त को प्रोजिनल सीट अलॉटमेंट जारी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – धनबाद : इन दो गांवों में आने-जाने का रास्ता नहीं, मरीज को खाट पर लादकर पहुंचाते हैं अस्पताल

300 सीटों के लिए है स्पेशल काउंसिलिंग

पलामू मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और दुमका मेडिकल कॉलेज में क्रमश: 100-100 सीट के लिए एमसीआइ ने मंजूरी दी है. झारखंड कंबाइंड की ओर से यहां के कुल 300 सीटों में प्रवेश के लिए स्पेशल काउंसिलिंग लिया जा रहा है. गौरतलब हो कि इन तीनों मेडिकल कॉलेजों की स्थापना 733.09 करोड़ की लागत से की गयी है. जिसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 340.20 करोड़ और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 392.89 करोड़ है.

इसे भी पढ़ें – अग्रवाल समाज के सम्मेलन में सहमति- शादियों का निमंत्रण वाट्सएप पर दें, निमंत्रण के साथ मिठाई का डिब्बा भी नहीं दें

Related Articles

Back to top button