
Patna : फरार चल रहे बाहुबली विधायक अनंत सिंह के एक गुर्गे ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि विधायक के पास अब भी कई प्रतिबंधित हथियार हैं.
ज्ञात हो कि अनंत के खास लल्लू मुखिया के भाई रणवीर यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया था. जेल जाने से पहले पुलिस ने रणवीर से मंगलवार व बुधवार को पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि इससे पहले 2001 और 2015 में एक-एक एके-47 बरामद की गयी थी.
इसे भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग में हुई थी गोलू की हत्या, एक महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सभी हथियार विधायक के करीबियों के पास
रणवीर ने यह भी खुलासा किया कि अभी अनंत सिंह के पास तीन एके-47, पुलिस की चार-पांच रायफलों के अलावा एलएमजी, इंसास रायफल, चार-पांच सेमी ऑटोमेटिक रायफल, थ्री फिफ्टीन की रायफल है. उसने बताया कि ये सभी हथियार विधायक के करीबियों के पास हैं.
सूत्रों की मानें तो रणवीर ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि लदमां स्थित विधायक के घर से 16 अगस्त को एक एके-47, दो हैंड ग्रेनेड और 7.62 एमएम के 26 कारतूस बरामद होने के चार दिन पहले बाढ़ के एक मार्केट से विधायक के लोगों ने एके-47, एलएमजी व अन्य आधुनिक हथियारों को हटा लिया था.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के जेलों से चल रहा है अपराधियों का खेल, खुलेआम मांग रहे रंगदारी
पुरुलिया में गिराये गये एके-47 हैं अनंत सिंह के पास
दिसंबर 1995 में लातवियाई विमान से एक बड़े क्षेत्र में एके-47, गोला बारूद और अन्य हथियारों की बड़ी खेप गिराई गई थी। इसमें ज्यादातर एके-47 व अन्य कई हथियारों को पुलिस ने जब्त कर लिया पर अच्छी तादाद में एके-47 गायब हो गये थे। अब बताया जा रहा है कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह के पास एके-47 वही है, जो पश्चिम बंगाल में पुरुलिया के झालदा में गिराये गये थे.
अनंत कर सकते हैं सरेंडर
खबर मिल रही है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं. उनके साथ ही लल्लू मुखिया भी सरेंडर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ के सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर लगा बच्चों की खरीद-बिक्री का आरोप, जांच के क्रम में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे




