National

प्रधानमंत्री मोदी  तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन  की यात्रा पर  रवाना

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों  की यात्रा पर गुरुवार को रवाना हो गये. जान लें कि पीएम नरेंद्र मोदी क्रमश: फ्रांस फिर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) और अंत में बहरीन जायेंगे. इसके बाद पीएम मोदी जी7 समिट में भाग लेने के लिए फिर फ्रांस लौटेंगे. अपनी यात्रा से पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस यात्रा से भारत के तीन देशों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. पीएम मोदी 22 से 26 अगस्त तक विदेशी दौरों पर रहेंगे. अपनी यात्रा शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी यह विजिट दोनों देशों के बीच के मजबूत रिश्ते को बयां करती है.

पीएम मोदी फ्रांस में द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे

खबर है कि 23 अगस्त तक पीएम मोदी फ्रांस में द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप भी शामिल होंगे.  पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय लोगों से भी रू-बरू होंगे. मोदी  1950 और 1960 में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गये लोगों की याद में मेमोरियल भी समर्पित करेंगे. 25 से 26 अगस्त तक पीएम मोदी G7 मीटिंग का भी हिस्सा बनेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं. मुझे यकीन है कि इस दौरे से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे जो शांति और प्रगति स्थापित करेंगे.

पीएम मोदी 23 से 24 अगस्त के बीच पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात  यूएई जायेंगे. यहां वह अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे. जान लें कि संयुक्त अरब अमीरात भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है और चौथा सबसे बड़ा कच्चे तेल का निर्यातक है. कहा कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध बेहतर होंगे. आखिर में पीएम मोदी 24 से 25 अगस्त के बीच बहरीन दौरे पर होंगे. पीएम मोदी बहरीन के राजा शेख हमद बिन ईसा, अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

आर्थिक बदहाली के बावजूद राजनीतिक कामयाबी के खतरनाक मायने क्या हैं

Related Articles

Back to top button