
New Delhi : पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया. चिदंबरम की तरफ से कपिल सिब्बल ने वकालत की, जबकि सीबीआइ की तरफ से तुषार मेहता कोर्ट में बहस किया. सीबीआई ने 5 दिन की रिमांड की मांग की है. कोर्ट ने उन्हें 26 अगस्त तक रिमांड पर भेजा है.
इसे भी पढ़ें – तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया : सिर्फ दो महीने में 50 कारखाने हुए बंद, चार हजार लोगों की गयी नौकरी
जिस ऑफिस का उद्घाटन किया, गिरफ्तारी के बाद वहीं आये
चिदंबरम ने गृह मंत्री रहते हुए 30 जून 2011 को सीबीआई के नये ऑफिस का उद्घाटन किया गया. उस वक्त पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि थे. चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाग आरोपी के तौर पर उसी ऑफिस में लाया गया, जिसका उद्घाटन उन्होंने 8 साल पहले किया था.
रातभर किया गया सवाल
वहीं गिरफ्तारी के बाद चिदंबरम को सीबीआई दफ्तर में ले जाया गया और रातभर उनसे कई सवाल पूछे गये. इसके साथ ही चिदंबरम का मेडिकल चेकअप भी किया गया, फिर कुछ देर के लिए उन्हें आराम करने को कहा गया. दिल्ली के सीबीआइ ऑफिस में ही एक लॉकप रूम है, जहां उन्हें रखा गया है, और वहीं सवाल पूछकर उन्हें आराम करने को कहा गया है.
गिरफ्तारी के पहले चला लंबा ड्रामा
27 घंटे तक लापता रहने के बाद पी. चिदंबरम रात को करीब 8 बजे अचानक कई नेताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. पार्टी दफ्तर में 10 मिनट तक उन्होंने लिखा हुआ भाषण पढ़ते हुए खुद को बेगुनाह बताया और तुरंत अपने घर के लिए रवाना हो गए.
चिदंबरम जिस वक्त अपना बयान पढ़ रहे थे, उस दौरान अहमद पटेल, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद, केसी वेणुगोपाल और अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई दिग्गज नेता मंच पर उनके साथ बैठे थे.
प्रेस कॉफ्रेंस करके पी. चिदंबरम ने खुद को बेगुनाह बताया था. साथ ही कहा था कि उन्हें INX मीडिया मामले में फंसाया गया था. चिदंबरम ने ये भी कहा था कि कहा कि INX मीडिया मामले में उनपर कोई आरोप नहीं है.
चिदंबरम ने प्रेस कॉफ्रेंस में ये भी कहा था कि 24 घंटे में ही उन्हें लेकर कई तरह के भ्रम फैलाये गये और इस मामले में उनके और परिवार के खिलाफ कोई चार्जशीट भी नहीं है.
उस वक्त चिदंबरम ने ये भी स्पष्ट किया था कि यदि उन्हें जिंदगी और आजादी में किसी एक को चुनने के लिए कहा जाए तो वे आजादी को ही चुनेंगे.
CBI के पहुंचने से पहले निकल गये थे चिदंबरम
चिदंबरम के कांग्रेस दफ्तर पहुंचने की खबर पर सीबीआई टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक चिदंबरम वहां से रवाना हो चुके थे. इसके बाद सीबीआई भी पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंची. सीबीआई ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया. लेकिन गेट न खुलने पर दीवार फांदकर ही सीबीआई के अफसर घर के अंदर घुस गए.
कांग्रेस करेगी विरोध
वहीं कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है. इस बीच गुरूवार सुबह कांग्रेस पार्टी प्रेस कॉफ्रेंस करेगी करेगी और चिदंबरम के मामले पर अपना रूख स्पष्ट करेगी.
इसे भी पढ़ें – आर्थिक बदहाली के बावजूद राजनीतिक कामयाबी के खतरनाक मायने क्या हैं




