JharkhandRanchi

मारवाड़ी कॉलेज : छात्रों की मांग पर प्राचार्य ने कहा, आदिवासी दिवस पर होगा कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi : मारवाड़ी काॅलेज के छात्रों ने काॅलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजन करने की मांग की. टीआरएल विभाग की प्रमुख रोमा तिर्की के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य डाॅ यूसी मेहता से मिला.

इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य को जानकारी दी कि काॅलेज में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है, जबकि झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है.

इसे भी पढ़ें : अब शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रित माता-पिता को मिलेगा मुआवजे का 25 प्रतिशत

छात्रों ने इस दौरान मांग की कि इस वर्ष से काॅलेज में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया जाय और अन्य आयोजनों की भांति हर साल इस दिवस का आयोजन काॅलेज में किया जायें.

इसकी जानकारी देते हुए रोमा तिर्की ने कहा कि काॅलेज में ऐसे दिवस में आयोजन नहीं होने से स्थानीय सभ्यता संस्कृति और समाज से छात्र अनभिज्ञ रहते हैं. जबकि काॅलेज स्तर पर ऐसे आयोजन होने से छात्रों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है. छात्रों में जागरूकता भी आयेगी.

इसे भी पढ़ें : रुपये वापस मांगने गये युवक को प्रेमिका के घरवालों ने पीटा, अगले दिन मृत पड़ा मिला

‘विचारणीय है मांग, किया जायेगा आयोजन’

छात्रों की मांगों को सुनने के बाद प्राचार्य यूसी मेहता ने इसे जायज बताया. साथ ही कहा कि छात्रों की मांग विचारणीय है. काॅलेज स्तर पर इस तरह के आयोजन होने चाहिये लेकिन अब तक नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि इस वर्ष से प्रत्येक नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिये ये जानना जरूरी है कि उनकी सभ्यता-संस्कृति क्या है. आयोजनों से छात्रों को यह जानने का अवसर मिलता है.

मौके पर संजय महतो, रोहित दूबे, दीपू तिवारी, गिरिराज सिंह, श्रेया मिश्रा, सोनम कुमारी, गौरव दास, ऋषभ तिवारी, ऋषभ सिंह, कृष्ण गोपाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : लाखों रुपये खर्च के बाद भी नहीं सुधर रहे पीएमसीएच के हालात, चारों तरफ लगा है गंदगी का अंबार

Related Articles

Back to top button