JharkhandRanchi

आंगनबाड़ी केंद्रों के 15 लाख लाभुकों को रेडी टू इट मिलने पर सस्पेंस, अगस्त में खत्म हो रहा टेंडर

Ranchi: आंगनबाड़ी केंद्र से लाभ लेनेवाले करीब 15 लाख लाभुकों को किस व्यवस्था से अगस्त के बाद खाना मिलेगा ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. साथ ही ये भी तय नहीं है कि ये लाभ किसके जरिए मिलेगा. अगले महीने यानी अगस्त में Ready to Eat का टेंडर समाप्त हो रहा है. सरकार अभी ये भी तय नहीं कर पायी है कि कब तक टेंडर जारी किया जाये. जबकि टेंडर के खत्म होने में डेढ़ महीने से कम का समय है. हालांकि कई प्रपोजल सरकार के पास हैं. लेकिन अब भी इस पर विचार चल रहा है. ऐसे में देरी हुई तो इसका सीधा असर लाभुकों पर पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें – एडीजी रेजी डुंगडुंग ने दिया वीआरएस का आवेदन, राजनीति में जाने के कयास

मिलेगा दाल-चावल या Ready to Eat ?

दरअसल सरकार के स्तर पर अब भी तय नहीं है की रेडी-टू-ईट को ही बरकरार रखना है या पुरानी दाल-चावल वाली व्यवस्था को अपनाना है. क्योंकि Ready to Eat की व्यवस्था हिट साबित नहीं हुई है. समय कम है और विचार और मंथन के बीच प्रपोजल टेबल पर पड़े-पड़े धूल फांक रहे हैं. हालांकि सीएम रघुवर दास भी इसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप को भी शामिल करने की सलाह दे चुके हैं. मगर ये भी साफ नहीं है की वितरण सेल्फ हेल्प ग्रुप करेगा या आंगनबाड़ी सेविकाएं. इसको लेकर भी विचार अभी चल रहा है.

इसे भी पढ़ें – मॉनसून सत्र का तीसरा दिनः सदन में गूंजा ‘जय श्रीराम’ का नारा, बाधित रही कार्यवाही

जानिए क्या कहा निदेशक ने

मामले में समाज कल्याण के निदेशक मनोज कुमार का कहना है की प्रपोजल सरकार के पास है और अभी कुछ तय नहीं है. सबकुछ साफ होने में अभी और वक्त लगेगा. सरकार टेंडर Ready to Eat के लिए निकालेगी या फिर पुरानी दाल-चावल व्यवस्था के लिए यह तय नहीं है.

इसे भी पढे़ं – ढुल्लू महतो के आगे क्यों मजबूर है बहुमत वाली रघुवर सरकार

Related Articles

Back to top button