ChatraCrime NewsJharkhand

चतरा में नक्सलियों का आतंक, पुल निर्माण में लगे मजदूरों की पिटायी कर रोका काम

Chatra : जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जबडा पंचायत के अखरवा महुआ में पीडब्लूडी से बन रहे पुल निर्माण में लगे मजदूरों के साथ नक्सलियों ने मारपीट की. साथ ही पुल निर्माण कार्य को भी रोक दिया.

घटना शुक्रवार अहले सुबह की है. घटना को अंजाम नक्सली माओवादी परमजीत के नेतृत्व में 20 सदस्यीय दस्ता ने दी. भाकपा माओवादी ने घटना की जिम्मेवारी ली है. गौरतलब है कि पुल का निर्माण सहाय कंस्ट्रक्शन कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंःघनश्याम अग्रवाल को टाउन प्लानर बनाने के लिए नगर विकास विभाग ने नहीं की नियमों की परवाह

घटनास्थल पर नक्सलियों ने छोड़ा पर्चा

घटना के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर हस्तलिखित पर्चा छोड़ा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि रोड और पुल का निर्माण बंद करो. रोड लाइन से जनता का विकास नहीं बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों का फायदा है.

निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूर और कर्मचारी काम ना करें नहीं तो ठिकेदार की जगह आपको ही अंजाम भुगतना पड़ेगा. नक्सलियों ने बात करने के लिये एक नंबर भी सार्वजनिक किया है जो कि 9108790191 है.

जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सिमरिया थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस ने नक्सलियों के पैरों के निशान के आधार पर छापेमारी जारी की है ताकि यह पता चल सके कि घटना को अंजाम देने के बाद किस ओर नक्सली गए हैं.

Related Articles

Back to top button