JharkhandNEWSRanchi

JMM महागठबंधन पर कायम, लेकिन विधानसभा चुनाव में कम से कम 41 सीटों पर जरूर लड़ेगी : सोरेन

Ranchi : आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा कम से कम 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसका संकेत पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दे दिया है.

गुरुवार को अपने आवास पर पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया को हेमंत सोरेन ने बताया कि सरकार बनाने के लिए जितनी सीटों की आवश्यकता है, पार्टी कम से कम उतनी सीटों पर तो जरूर चुनाव लड़ेगी.

‘अहंकारी रघुवर सरकार को हटाने के लिए महागठबंधन पर कायम’

हेमंत ने बताया कि विधयकों के साथ बैठक मे राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और पार्टी संगठन के विषय में चर्चा हुई.

उन्होंने कहा, “अहंकार वाली रघुवर सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए गठबंधन की बातें चल रहीं हैं और हम उस पर कायम हैं. इसमें समान विचारधारा वाले दल एक साथ चलें.”

इसे भी पढ़ें : सुपर-30 के आनंद कुमार ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे, दायें कान की क्षमता 90 प्रतिशत खोयी

‘जोश भरने के लिए रांची में करेंगे बड़ी रैली’

सोरेन ने कहा कि चुनाव के पहले पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विधायकों  में जोश भरने के लिए धनरोपनी के बाद रांची में बड़ी रैली की जायेगी. इसके अलावा वे 24 जिलों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे.

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का विपक्षी दल होने के नाते झामुमो अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सरकार बनाने के आंकड़े तक झामुमो चुनाव लड़ेगी.

लोकसभा चुनाव के पहले उनकी जन संघर्ष यात्रा के बाद भी पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के सवाल पर हेमंत ने कहा कि इस बार वे फिर से जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेंगे.

उन्होंने कहा, “हार जीत अपनी जगह है. हमारी जड़ें कमजोर नहीं हुईं. शहर से गांव तक समस्याओं का अंबार लगा है. सरकारी वित्त व्यवस्था एक दम ध्वस्त हो गयी है.”

इसे भी पढ़ें : रांची: सुरेंद्रनाथ स्कूल की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

‘बीजेपी वालों को सपने भी दिखता है सोरेन परिवार’

सोहराय भवन को लेकर राज्य सरकार द्वारा सोरेन परिवार पर लगातार निशाना बनाने पर हेमंत ने कहा, “इस विषय पर कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है. मामले के याचिकाकर्ता के विषय में मालूम करेंगे तो पता चलेगा कि इसके पीछे सीएम रघुवर दास हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “ये मेरे ऊपर आरोप नहीं लगा रहे हैं. ये अपने पाप का घड़ा छुपाने का काम कर रहे हैं. इनकी सरकार के पूर्व डीजीपी ने जमीन हड़पने का काम किया है. बीजेपी वालों के पास हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के अलावा कोई मुद्दा नही है. इनको सपने में भी सोरेन परिवार दिखता है. ”

रांची: सुरेंद्रनाथ स्कूल की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

Related Articles

Back to top button