JharkhandRanchi

चिन्हित डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई तो ठप हो जायेगा रिम्स में ईलाज

  • लिस्ट होने के बाद भी कार्रवाई से डर रहा रिम्स प्रबंधन
  • 20 डॉक्टरों को वीआरएस देने की भी चर्चा

Ranchi: राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स में ईलाज ठप हो सकता है. डॉक्टरों पर कार्रवाई और एसीबी की जांच की बात से डॉक्टर नाराज हैं. रिम्स प्रबंधन के पास निजी प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों की लिस्ट है. रिम्स प्रबंधन के पास फिलहाल आठ डॉक्टरों की लिस्ट है, जिन पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है. सभी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने के प्रमाण भी मौजूद थे. अब रिम्स के डॉक्टरों की नाराजगी देख कर प्रबंधन कार्रवाई से बच रहा है. अगर कार्रवाई होती है तो रिम्स में ईलाज प्रभावित हो जायेगा. जांच और कार्रवाई होने से डॉक्टरों में भारी नाराजगी है और उनके वीआरएस देने की भी बात सामने आ चुकी है.

इसे भी पढ़ें – क्या आपके अखबारों ने 1.70 लाख करोड़ के आंकड़ों के अंतर की खबर बतायी, नहीं तो यहां पढ़ें

20 डॉक्टर दे सकते हैं वीआरएस

रिम्स के डॉक्टरों ने बताया कि रिम्स में फिलहाल जो हालात हैं उस परिस्थिति में नौकरी करना असंभव हो गया है. रिम्स सूत्रों की मानें तो रिम्स के 20 डॉक्टर इस्तीफा देने की तैयारी में हैं. मेडिसीन विभाग के डॉ संजय ने वीआरएस के लिए आवेदन दे दिया है. डॉ संजय कुमार के वीआरएस आवेदन पर निदेशक ने कहा कि हमने मेडिसीन विभाग में तीन नये डॉक्टरों की नियुक्ति कर ली है. मेडिसीन विभाग के डॉ उमेश को पहले ही बाहर से दवा मंगाने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें – BSNL: कभी थी नंबर वन और अब क्यों है डूबने की कगार पर?

रिम्स के पास डॉक्टरों की कमी नहीं, निजी प्रैक्टिस के लिए ले लें वीआरएस

रिम्स के निदेशक डीके सिंह ने कहा कि रिम्स के डॉक्टर अगर निजी प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो उनके पास वीआरएस का अच्छा मौका है. डॉक्टर अगर वीआरएस लेंगे तो हम डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया में और गति लायेंगे. फिलहाल रिम्स में डॉक्टरों की कमी नहीं है. डायरेक्टर ने कहा कि हमने डॉक्टरों से बात की है वे इस्तीफा नहीं देंगे. प्रबंधन सिर्फ वैसे डॉक्टरों पर कार्रवाई करेगा जो नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम किसी तरह का अनावश्यक दबाव डॉक्टरों पर नहीं डाल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – न्यूक्लियस मॉल में एस्‍केलेटर से गिर कर बच्चे की मौत के मामले में हाइकोर्ट में पीआइएल दाखिल, सीबीआइ जांच की मांग

Related Articles

Back to top button