Read Next
24/11/2025
पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र देओल, पीएम ने जताया शोक
20/05/2024
संजय लीला भंसाली ने ‘हीरामंडी’ के हिट होने के बाद ‘लव एंड वॉर’ के लिए तैयार किया गाना, बोले- इसके बिना अधूरी होगी फिल्म
25/08/2023
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान, अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट व कृति सैनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
02/08/2023
हम दिल दे चुके सनम-लगान व देवदास जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, पैसों की तंगी से थे परेशान
15/07/2023
नहीं रहे ‘लापतागंज के चौरसिया’, एक्टर अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत
01/07/2023
‘आदिपुरुष’ विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनोज मुंतशिर व फिल्म के निर्माता-निर्देशक को किया तलब, बनवाई कमिटी
28/06/2023
आदिपुरुष’ विवाद के बीच, रामानंद सागर की ‘रामायण’ अगले सप्ताह से टीवी पर होगी वापसी, जानें कब और कहां देखें
18/06/2023
फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
05/06/2023
नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, 78 की उम्र में गूफी पेंटल में ली अंतिम सांस
30/04/2023
Ranchi: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितिन चंद्रा की मैथिली फिल्म “जैक्सन हॉल्ट” का ट्रेलर लॉन्च
Back to top button
Mumbai : अभिनेता अक्षय कुमार ने गुरुवार को कहा कि फिल्म ‘मिशन मंगल’ कल्पना और जिज्ञासा का मेल है. इसे अंतरिक्ष की कहानी वाली भारत की पहली फिल्म बताया जा रहा है. जो मंगल मिशन में शामिल वैज्ञानिकों की कहानी पर आधारित है.
इसे भी पढ़ें- पीएम ने कहा, इस बजट से गरीब को बल मिलेगा, कांग्रेस बोली, नयी बोतल में पुरानी शराब
मनोरंजन करने के साथ-साथ प्रेरित करेगी फिल्म
अभिनेता ने कहा कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट अपनी बेटी नितारा और उसकी उम्र के बच्चों के लिए चुना है. ऐसा इसलिए ताकि उन्हें भारत के दूसरे ग्रह पर पहुंचने के अभियान की सच्ची कहानी से अवगत कराया जा सके.
अक्षय ने ट्वीट किया कि मिशन मंगल एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन करने के साथ-साथ प्रेरित भी करेगी. यह एक ऐसी फिल्म है जिसे मैंने खास तौर पर अपनी बेटी और उसके उम्र के बच्चों के लिए किया है ताकि भारत के मंगल ग्रह तक पहुंचने की कहानी से उन्हें अवगत कराया जा सके.
इसे भी पढ़ें- हास्य अंदाज में पेश की गई है परिणीति और सिद्धार्थ की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’
हॉलीवुड की इन फिल्मों जैसी होगी मिशन मंगल
अक्षय को उम्मीद है कि यह फिल्म हॉलीवुड की ‘स्टार ट्रैक’ ‘स्टार वार्स’ और ‘ग्रैविटी’ फिल्म जैसी होगी. यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होगी.
इसमें विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हरी और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं फिल्म को जगन शक्ति निर्देशित कर रहे हैं.