
Ranchi : राजधानी में मंगलवार शाम महज 10 मिनट की बारिश के बाद जगह-जगह नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा. गोपाल कॉम्प्लेक्स के सामने तो जैसे पूरी सड़क ही नाली बन गयी. सड़क पर गुजरती गाड़ियों के पहिए पानी में डूबने लगे.
शुरुआती बारिश से ही शहर में पैदा हुए ऐसे हालात से नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गयी है. अभी जब यह हाल है तो आगे जब कई-कई दिनों तक झमाझम बारिश होगी, तब क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए अब देना होगा नीट एप्लीकेशन का कंर्फमेशन पेज
पाल कॉम्प्लेक्स के सामने ही वेंडर मार्केट का निर्माण किया गया है. बहुत जल्द ही उसमें वेंडरों को शिफ्ट किया जाना है. बारिश में नाले का पानी सड़क पर आयेगा तो वेंडर मार्केट किस तरह संचालित होगा, इसका कोई प्लान अब तक नहीं बना है.
इसे भी पढ़ें : नगर निगम ने 13 दुकानदारों को दिया नोटिस, बकाया नहीं दिया तो किये जायेंगे सील
छ दिन पहले ही शहर की साफ-सफाई का काम देख रही कंपनी एस्सेल इन्फ्रा को हटाया गया है. इसके बाद लोगों को लगा था कि नगर निगम एक्शन मोड में है. शुरुआती दिनों में कुछ असामान्य सी तेजी दिखने के बाद स्थिति जस की तस हो गयी है.
गर विकास मंत्री सीपी सिंह से लेकर मेयर आशा लकड़ा तक शहर की साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े वादे व दावे करते रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत महज 10 मिनट की बारिश में सामने आ जा रही है.
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर फहीम खान के भाई नसीम खान से ठगी करनेवाला देसी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
पैदल चलनेवालों को परेशानी
सड़क पर पानी भरने से पैदल चलनेवालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. दो पहिया-चारपहिया वाहनवालों को तो उतनी दिक्कत नहीं होती.
नाले के पानी के साथ कांच व धातु के टुकड़े व अन्य वस्तुएं सड़क पर आ जाती हैं, जो पैदल यात्रियों को लिए खतरे पैदा करती हैं. लापरवाही से वाहन चलाते चालक भी राहगीरों को तकलीफ देते हैं.
इसे भी पढ़ें : बीसीसीएल में सुरक्षा मानकों को नजरंदाज कर हो रहा है कोयले का उत्खनन
जमा होता है पानी
गोपाल कॉम्प्लेक्स के सामने जिस स्थान पर पानी जमा होता है, वहां पानी की निकासी कोई व्यवस्था नहीं है. पहले नालियां हुआ करती थी, पर वहां हो रहे कई निर्माण कार्यों की वजह से वह भर चुकी हैं. साथ ही वह निचला इलाका भी है.
इसे भी पढ़ें : बढ़ेंगी हेमंत सोरेन की मुश्किलेंः सोहराय भवन मामले में सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश




