
Dhanbad: मध्याह्न भोजन के चावल में हेराफेरी कर रहे गोविंदपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमडीहा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अख्तर हुसैन लोगों ने पकड़ लिया. जैसे ही गांव में यह सूचना फैली कि वह मध्याह्न भोजन के चावल में हेराफेरी कर रहे हैं, ग्रामीण दौड़ पड़े. देखते ही देखते उन्मादी भीड़ का जमावड़ा लग गया.
प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की जाने लगी. फिर उनको बंधक बना लिया गया. ग्रामीणों ने उनको करीब तीन घंटे तक बंधक बना रखा. इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी. गलती स्वीकार करने के बाद ग्रामीणों ने अख्तर हुसैन को बख्श दिया.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए अब देना होगा नीट एप्लीकेशन का कंर्फमेशन पेज
यह है पूरा मामला
गोविंदपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमडीहा के स्कूली बच्चे मंगलवार को क्रिकेट खेल रहे थे. इस दौरान बॉल खिड़की पार कर विद्यालय के एक कमरे में चला गया. बॉल लेने जब बच्चे रूम में गए तो वहां बोरा में चावल देखा.
इसकी सूचना मिलते ही कई अभिभावक पहुंचे. खबर गांव में फ़ैल गयी. देखेते ही देखते भीड़ जमा हो गयी. प्रधानाध्यापक मोहम्मद अख्तर हुसैन को बंधक बना लिया. स्कूल के एक कमरे में ही बंद कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः 13 दुकानदारों को नगर निगम का नोटिस, बकाया नहीं दिया तो दुकानें की जायेंगी सील
ग्रामीणों ने गबन का भी आरोप लगाया
ग्रामीणों ने प्राधानाध्यापक पर एमडीएम के चावल में हेराफेरी समेत विकास शुल्क के 52000 रुपये गबन का भी आरोप लगाया. पहले तो प्रधान शिक्षक अनजान बनते रहे. लेकिन, ग्रामीणों के उन्माद को देखते हुए उन्होंने जान बचाने के लिए आरोप स्वीकार कर लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने छोड़ दिया. ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक बंधक बना रखा.
इसे भी पढ़ेंः सुरेश सिंह हत्याकांड: दून बहादुर ने दी गवाही, कहा-शशि सिंह ने की हत्या




