DhanbadJharkhand

13 दुकानदारों को नगर निगम का नोटिस, बकाया नहीं दिया तो दुकानें की जायेंगी सील

Dhanbad : धनबाद नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए सिंदरी अंचल के 13 दुकानदारों को बकाया राशि के भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया है.

लंबी अवधि से दुकानदारों का किराया बाकी है जिसको लेकर टैक्स कलेक्टर की शिकायत पर निगम ने नोटिस जारी किया है. बकाया नहीं देने पर दुकानों में ताला लटक सकता है.

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर फहीम खान के भाई नसीम खान से ठगी करनेवाला देसी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार 

जिनको नोटिस भेजा गया है उनमें सिंदरी अंचल में स्थित दुकान नंबर 25 और 26 के नसीमुद्दीन, दुकान नंबर 34 की द्रौपदी देवी, दुकान नंबर 56 के आरसी बाड्रा, दुकान नंबर 90 की मंजू देवी, 91 के करम चंद्र प्रसाद, 136 की चिंता देवी, 161 और 162 के बालेश्वर सिंह यादव, 19 के मो इमानन, 3 के कर्म चंद्र प्रसाद, 18 के हरिबंधु दुष्टि और दुकान संख्या दो के आलोका मंडल शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : बीसीसीएल में सुरक्षा मानकों को नजरंदाज कर हो रहा है कोयले का उत्खनन

1995 से नहीं दिया किराया

इनमें से कई दुकानदारों का किराया वर्ष 1995 से बकाया है. टैक्स कलेक्टर का यह भी कहना है कि इन दुकानों पर बकाया राशि की मांग करने पर दुर्व्यवहार भी किया जाता है.

गौरतलब है कि नगर निगम ने बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए एक निश्चित रकप तय कर दुकान को भाड़े पर दिया था जिसे दुकानदार अब अपनी सम्पति समझते हैं

इसे भी पढ़ें : बढ़ेंगी हेमंत सोरेन की मुश्किलेंः सोहराय भवन मामले में सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश

Related Articles

Back to top button