Read Next
24/11/2025
पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र देओल, पीएम ने जताया शोक
20/05/2024
संजय लीला भंसाली ने ‘हीरामंडी’ के हिट होने के बाद ‘लव एंड वॉर’ के लिए तैयार किया गाना, बोले- इसके बिना अधूरी होगी फिल्म
25/08/2023
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान, अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट व कृति सैनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
02/08/2023
हम दिल दे चुके सनम-लगान व देवदास जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, पैसों की तंगी से थे परेशान
15/07/2023
नहीं रहे ‘लापतागंज के चौरसिया’, एक्टर अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत
01/07/2023
‘आदिपुरुष’ विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनोज मुंतशिर व फिल्म के निर्माता-निर्देशक को किया तलब, बनवाई कमिटी
28/06/2023
आदिपुरुष’ विवाद के बीच, रामानंद सागर की ‘रामायण’ अगले सप्ताह से टीवी पर होगी वापसी, जानें कब और कहां देखें
18/06/2023
फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
05/06/2023
नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, 78 की उम्र में गूफी पेंटल में ली अंतिम सांस
30/04/2023
Ranchi: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितिन चंद्रा की मैथिली फिल्म “जैक्सन हॉल्ट” का ट्रेलर लॉन्च
Back to top button
Mumbai : ‘बादशाह’, ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके जाने माने अभिनेता एवं थिएटर कलाकार दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का यहां बुधवार सुबह निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे. उनके परिवारिक सूत्रों ने बताया कि वृद्धावस्था संबंधी स्वास्थ्य कारणों से अभिनेता का निधन हो गया.
उनका अंतिम संस्कार पारसी समुदाय के लिये वर्ली स्थित प्रार्थना हॉल में बुधवार को दिन में साढ़े तीन बजे होगा. अभिनेता को फिल्मों में उनकी हास्य भूमिकाओं के लिये जाना जाता है और इस साल की शुरुआत में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.
इसे भी पढ़ें- फिल्म ‘क्वाथा’ में सैन्य अधिकारी की भूमिका निभायेंगे आयुष शर्मा
पीएम ने कॉन्ट्रैक्टर के निधन पर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉन्ट्रैक्टर के निधन पर शोक जताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जाने माने अभिनेता के निधन से ‘‘दुखी’’ हैं. प्रधानमंत्री ने कॉन्ट्रैक्टर से मुलाकात की अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया कि पद्मश्री दिनयार कॉन्ट्रैक्टर खास थे क्योंकि उन्होंने ढेर सारी खुशियां फैलाने का काम किया.
उनका बहुमुखी अभिनय कितने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाया. चाहे वह थियेटर हो, टेलीविजन या फिल्म हो. वह हर माध्यम में उत्कृष्ट रहे. उनके निधन से दुखी हूं. मेरी संवदेनाएं उनके परिवार एवं चाहने वालों के साथ हैं.
इसे भी पढ़ें- मैं नहीं चाहती कि मुझपर बायोपिक बने : माधुरी दीक्षित
स्मृति ईरानी ने कॉन्ट्रैक्टर को बताया बेहतरीन अभिनेता
स्मृति ईरानी ने भी कॉन्ट्रैक्टर को ‘‘बेहतरीन अभिनेता’’ बताया. उन्होंने ट्वीट किया कि वह जब भी आते हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आते. उनके हास्य एवं आकर्षण मात्र से पर्दा और हमारा जीवन जीवंत हो उठता था। हमें आपकी कमी महसूस होगी दिनयार भाई। पद्मश्री से सम्मानित, थियेटर के दिग्गज, उत्कृष्ट अभिनेता श्री दिनयार कॉन्ट्रैक्टर आपकी आत्मा को शांति मिले। ’’