Education & Career

केंद्र सरकार ने मेडिकल के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का कट ऑफ किया कम

  • सत्र 2019-20 के लिए पर्सेंटाईल मार्क्स में की गयी कटौती
  • झारखंड में रिम्स और महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में छात्रों को मिलेगी सुविधा

Ranchi: केंद्र सरकार ने मेडिकल के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक में कटौती की है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से नेशनल इंट्रेंस इग्जाम टेस्ट-पीजी 2019 के लिए यह अधिसूचना जारी की गयी है.

इसे भी पढ़ें – Police Housing Colony: DGP डीके पांडे की पत्नी ने पहले करायी फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री फिर म्यूटेशन

इसकी सूचना सभी राज्यों में अवस्थित मेडिकल कालेजों के प्राचार्यों और स्वास्थ्य सचिव को दी गयी है. नीट पीजी-2019 के लिए सिर्फ एक वर्ष के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर अंक कम किये गये हैं. यह सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांग छात्रों के लिए किया गया है.

सामान्य वर्ग के लिए पर्सेंटाइल के अंकों में छह प्रतिशत तक की कमी की गयी है, जबकि दिव्यांग जनों के लिए प्राप्तांक में चार प्रतिशत की कमी की गयी है. राज्य के रिम्स में नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा, सर्जरी, मेडिसीन में स्नातकोत्तर स्तरीय पीजी कोर्स का आयोजन किया जाता है.

इसके अलावा डिप्लोमा स्तरीय पाठ्यक्रम एमजीएम जमशेदपुर में आयोजित किये जाते हैं. एमबीबीएस के छात्र डीएम अथवा एमडी अथवा एमएस की पढ़ाई के लिए स्नातकोत्तर स्तरीय पाठ्यक्रम में दाखिला लेते हैं.

नीट-पीजी-2019 में पर्सेंटाइल में की गयी कमी

वर्ग, श्रेणीपूर्व की अर्हतापूर्व का पर्सेंटाइलनया बदलाव
सामान्य वर्ग50 प्रतिशत340 अंक44 प्रतिशत, 313 अंक
एसटी, एससी, ओबीसी40 प्रतिशत295 अंक34 फीसदी, 270 अंक
पीडब्ल्यूडी45 प्रतिशत317 अंक39 फीसदी, 291 अंक

इसे भी पढ़ें – कैबिनेट की पहली बैठकः आतंकी और नक्सली घटनाओं में शहीद हुए जवानों के बच्चों की छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी

Related Articles

Back to top button