Crime NewsJharkhand

पुलिस मुठभेड़ में घायल नक्सली पुलिस को चकमा देकर भागा, हॉस्पिटल में था इलाजरत

Saraikela : झारखंड पुलिस की लापरवाही एक के बाद एक सामने आ रही है. मंगलवार को ऐसा ही मामला देखने को मिला. जहां रांची से साहेबगंज का कुख्यात अपराधी कृष्णा मंडल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. तो वहीं बुधवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया. जहां पिछले दिनों कुचाई थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में घायल नक्सली शंभु मांझी सरायकेला स्थित सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी के साथ फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत नक्सली शंभु मांझी सुबह के 4 बजे भाग गया. उस समय उसकी सुरक्षा में तैनात चार पुलिस जवान और एक एसआई सो रहे थे. इसी का फायदा उठाकर नक्सली पीछे के रास्ते से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें – पैदा लेते ही 26,225 रुपये के कर्जदार होंगे झारखंड के नौनिहाल

मुठभेड़ के बाद जंगल से पकड़ा गया था नक्सली

जानकारी के मुताबिक, नक्सली शंभू मांझी को मंगलवार को कुचाई थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में जंगल से पकड़ा गया था. पहले उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद स्थिति सुधरने पर उसे सरायकेला सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में उसपर नजर रखने के लिए चार पुलिस जवान और एक एसआइ को तैनात किया गया था. इसके बावजूद वह भाग निकलने में सफल रहा. नक्सली का हॉस्पिटल से भागते  फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

इसे भी पढ़ें – डीजीपी डीके पांडेय ने पत्नी के नाम पर खरीदी 51 डिसमिल जीएम लैंड!

आइईडी ब्लास्ट में 26 जवान हुए थे घायल

दौरतलब है कि सरायकेला से करीब 33 किमी दूर कुचाई और खरसावां प्रखंड के सीमावर्ती रायसिंदरी-बुरुटोला जंगल में मंगलवार तड़के सुबह चार से पांच बजे के बीच नक्सलियों ने 14-15 आईईडी विस्फोट किया था. जिसमें 26 जवान घायल हो गए थे.

जिसमें छह की हालत गंभीर है. विस्फोट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की था. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की थी, जिसमें तीन-चार नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना थी. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की. वहीं जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए थे.

इसे भी पढ़ें – 47.8 प्रतिशत कुपोषण वाले झारखंड में डेढ़ माह से नौनिहालों का अंडा बंद

Related Articles

Back to top button