Fashion/Film/T.V

‘वेटरन’ की रीमेक में जासूस की भूमिका में नजर आयेंगे सलमान

Mumbai : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई अभिनेता-निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने कहा है कि खान “वेटरन” की रीमेक में जासूस की भूमिका निभाएंगे और यह फिल्म मूल कोरियाई फिल्म से ज्यादा बड़ी होगी. अतुल ने मूल फिल्म के अधिकार हासिल किए हैं.

इसे भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन व इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग 10 मई को होगी शुरू

सलमान जब भी कोई फिल्म करते हैं उम्मीदें बहुत बढ़ जाती हैं

अतुल ने कहा कि मैंने फिल्म देखी और मुझे पसंद आई. मुझे लगा कि उनके साथ यह फिल्म बनाई जा सकती है. यह उम्दा फिल्म है. मैंने उन्हें दिखाई और उन्हें भी ऐसा ही लगा. सलमान ने इसे बनाने के लिए हामी भर दी है. वह फिल्म में जासूस की भूमिका निभाएंगे.

उन्होंने कहा कि रूपांतरण कभी भी हूबहू नहीं किया जाता, रूपांतरण सिर्फ शुरुआत करने के लिए होता है. उसके बाद आप दर्शकों की संवेदनाओं के हिसाब से उसको ढालते हैं. इसमें कई बड़ी चीजें होंगी, मैं इसे बड़ा बनाऊंगा क्योंकि सलमान जब भी कोई फिल्म करते हैं उम्मीदें बहुत बढ़ जाती हैं. हम अगले साल इसे शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- धनबादः अमित शाह का राहुल पर हमला, आतंकियों से इलू-इलू करती है राहुल बाबा एंड कंपनी

जासूस के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म वेटरन

2015 की यह कोरियाई फिल्म एक जासूस के इर्द गिर्द घूमती है जो अपराध का गिरोह चलाने वाले एक युवा एवं सफल व्यक्ति को ढूंढ निकालता है. सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म “भारत” के प्रचार में जुटे हुए हैं. यह फिल्म पांच जून को रिलीज होगी.

Related Articles

Back to top button