Read Next
24/11/2025
पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र देओल, पीएम ने जताया शोक
20/05/2024
संजय लीला भंसाली ने ‘हीरामंडी’ के हिट होने के बाद ‘लव एंड वॉर’ के लिए तैयार किया गाना, बोले- इसके बिना अधूरी होगी फिल्म
25/08/2023
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान, अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट व कृति सैनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
02/08/2023
हम दिल दे चुके सनम-लगान व देवदास जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, पैसों की तंगी से थे परेशान
15/07/2023
नहीं रहे ‘लापतागंज के चौरसिया’, एक्टर अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत
01/07/2023
‘आदिपुरुष’ विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनोज मुंतशिर व फिल्म के निर्माता-निर्देशक को किया तलब, बनवाई कमिटी
28/06/2023
आदिपुरुष’ विवाद के बीच, रामानंद सागर की ‘रामायण’ अगले सप्ताह से टीवी पर होगी वापसी, जानें कब और कहां देखें
18/06/2023
फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
05/06/2023
नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, 78 की उम्र में गूफी पेंटल में ली अंतिम सांस
30/04/2023
Ranchi: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितिन चंद्रा की मैथिली फिल्म “जैक्सन हॉल्ट” का ट्रेलर लॉन्च
Back to top button
Mumbai : मेगास्टार अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की अनाम फिल्म की शूटिंग यहां 10 मई को शुरू होगी. इस फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड जबकि निर्देशन रूमी जाफरी करेंगे.
गौरतलब है कि पहली बार ये दोनों अभिनेता किसी फिल्म में एकसाथ काम करेंगे. हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं बताया गया है. वहीं रूमी जाफरी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे.
इसे भी पढ़ेंःवोटिंग के बाद रोड शो समेत दो मामलों में पीएम मोदी को चुनाव आयोग की क्लीनचिट
फिल्म मिस्ट्री थ्रिलर होगी
यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म होगी. फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि इसकी कहानी कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. फिल्म में सभी रिटायर्ड दोस्त शिमला के एक बंगले में मिलते हैं और सायकोलॉजकिल गेम खेलते हैं.
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक रिटायर्ड वकील की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं इमरान हाशमी एक बिजनेस टाईकून बने हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए मलाड स्टूडियो में बंगले का एक बहुत बड़ा सेट बना भी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ेंःवीवीपैट से 50 फीसदी मिलान की मांग पर विपक्ष को झटकाः SC ने खारिज की याचिका
पहली बार साथ काम कर रहे अमिताभ और इमरान
यह पहली बार है जब बच्चन और इमरान एक फिल्म में साथ काम करेंगे. पंडित ने एक बयान में बताया कि हम 10 मई से फिल्म की शूटिंग शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं.
बच्चन और इमरान को पहली बार पर्दे पर देखने को लेकर आशान्वित हूं. फिल्म का विषय देखते हुये, मुझे यकीन है कि हमारे हाथों में एक विजेता फिल्म है. गौरतलब है कि फिल्म 21 फरवरी 2020 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.