Khas-KhabarRanchi

3.10 लाख करोड़ के हुए 210 एमओयू, फिर भी नहीं लग रहा उद्योग

जमीन है उपलब्ध फिर भी निवेशक नहीं ले रहे रूचि. 18 जिलों के औद्योगिक क्षेत्र में अब तक किसी भी निवेशक को जमीन आवंटित नहीं.
मोमेंटम झारखंड के बाद से जियाडा ने सिर्फ देवघर, दुमका, जामताड़ा और साहेबगंज में ही उद्योगों के लिये जमीन आवंटित की है.

Ravi Aditya

Ranchi: 1158 दिन पहले रघुवर सरकार ने 3.10 लाख करोड़ का 210 एमओयू किया था. इसका गवाह मोमेंटम झारखंड बना. एमओयू करने वाली देशी और विदेशी कंपनियों ने झारखंड में निवेश करने की इच्छा भी जताई.

जिन 210 कंपनियों के साथ एमओयू हुआ. उनमें से अधिकांश कंपनियों को दो साल के अंदर प्रोजेक्ट जमीं पर उतारना था. बड़े प्रोजेक्ट के लिये तीन साल का समय दिया गया था.

इसे भी पढ़ेंःशहीद हेमंत करकरे को लेकर साध्वी का विवादित बयान, कहा- उन्हें कर्मों की मिली सजा

लेकिन अब तक सिर्फ 55 कंपनियों ने ही काम करना शुरू किया है.  इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जियाडा (झारखंड इंडस्ट्रीयल एरिया डेवलपमेंट ऑथरिटी) के पास 5190.29 एकड़ उद्योगों के लिये जमीन है.

इसमें सिर्फ 456.99 एकड़ ही कंपनियों को आवंटित की गयी है. 4733.3 एकड़ जमीन अब भी खाली पड़ी है. कारण यह है कि निवेशक झारखंड में रूचि नहीं ले रहे हैं.

सिर्फ चार जिलों में ही आवंटित हुई जमीन

जियाडा ने मोमेंटम झारखंड के बाद से सिर्फ चार जिलों में ही जमीन आवंटित की है. देवघर में 227.1 एकड़, दुमका में 63.57 एकड़,जामताड़ा में 65 एकड़ और साहेबगंज में 21एकड़ जमीन आवंटित की है. वहीं रांची रिजन में 86.9 फीसदी उद्योगों के लिये प्लॉट(जमीन) उपलब्ध है. आदित्यपुर में 9.5 फीसदी जमीन उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ेंः भारत ने पाकिस्तान के साथ एलओसी के जरिए होनेवाले व्यापार पर लगाई रोक

किस इंडस्ट्रीयल एरिया में कितने प्लॉट हैं खाली

तुपुदाना में 16, खूंटी में 13, पतरातू में 26, लोहरदगा में 74, गुमला में 47, डालटनगंज में पांच, चंपा में 48, टाटीसिल्वे में 02, बरही में 55, बाबनी हजारीबाग में 01, चान्हो में 10, सिल्क पार्क ईरबा में 11, इरबा में 04, पतरातू फेज टू में 22, पतरातू उचरिंगा में 05 और पतरातू कटिया इंडस्ट्रीयल एरिया में 01 प्लॉट खाली है.
वहीं कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया, नामकुम, रामगढ़, झुमरी तिलेया, गेतलसूद, नगड़ी में प्लॉट नहीं है. वहीं आदित्यपुर रिजन में आदित्यपुर में 13, आदित्यपुर फेज सात में 33, कीताडीह में 01, लुपांगडीह में एक, चांडिल में एक, मुदादेवता में 01, जामडीह में 02, झरिया में 01, सिंहपुरा में 02, हाथीटांड में 01, रोआम में 01, तेतुलडंगा में 04, आदित्यपुर फेज सात के समीप 50 और चाईबासा ब्लॉक में 02 प्लॉट खाली पड़े हैं.

उद्योग व खान में 2,10,505 करोड़ का हुआ था एमओयू

सबसे अधिक उद्योग व खान के क्षेत्र में 121 एमओयू हुए थे. इसमें 2,10,505 करोड़ रुपये का निवेश होना था. इसमें सिर्फ ओरियेंट क्रॉफ्ट और अडाणी के प्रोजेक्ट के साथ 55 एमओयू पर काम चल रहा है. बाकी एमओयू की स्थिति जस की तस है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड के उन उम्मीदवारों को जानिए जिनकी जीतने की संभावना है कम, लेकिन होंगे गेमचेंजर

किस जिले में इंडस्ट्रीयल एरिया की कितनी जमीन, कितना एलॉटमेंट

जिला

 

कुल इंडस्ट्रीयल एरिया की जमीन(एकड़ में)एलॉटमेंट(एकड़ में)
रांची402.1816,05
देवघर778.64401.78
दुमका88.9814.16
पलामू34.2400
गढ़वा98.8700
पाकुड़0000
साहेबगंज29.3400
सरायकेला-खरसांवा910.1100
जामताड़ा10525
धनबाद189.5600
लोहरदगा28.3600
गिरिडीह46.5900
लोहरदगा28.3600
लातेहार0000
रामगढ़474.0100
हजारीबाग402.1900
खूंटी0.700
गुमला15.3600
पूर्वी सिंहभूम0000
पश्चिमी सिंहभूम0000
चतरा

 

0000
सिमडेगा0000

किस क्षेत्र में कितने एमओयू और कितने निवेश की थी बात

क्षेत्रएमओयूनिवेश(करोड़ में)
कृषि011900
ऊर्जा0937150
हेल्थ062060
उच्च शिक्षा163231
उद्योग व खान121210505
आइटी308499

इसे भी पढ़ेंःसाध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक की मांग, कोर्ट पहुंचे मालेगांव धमाके के पीड़ित के पिता

Related Articles

Back to top button