
Pakud: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी. इलाके के मानसिंहपुर में (52 वर्षीय) छोटा जगन किस्कू को उसके छोटे भाई शिवचरण किस्कू ने डंडे सी पीट कर मार डाला. घटना के बाद से आरोपी फरार है.
इसे भी पढ़ेंः 3.10 लाख करोड़ के हुए 210 एमओयू, फिर भी नहीं लग रहा उद्योग
नशे का आदत था छोटा जगन
मिली जानकारी के अनुसार, छोटा जगन किस्कू रोजाना शराब पीकर अपने घर आता था. और परिजनों से लड़ाई-झगड़ा, मारपीट करता था.
बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ. झगड़े के दौरान छोटे भाई ने पास में पड़े डंडे से छोटा जगन के सिर पर जोर से हमला कर दिया. इस चोट के बाद छोटा जगन किस्कू गिर पड़ा. और जगन की घटनास्थल पर मौत हो गई. इधर मौत के बाद आरोपी छोटा भाई शिवचरण फरार हो गया.
इसे भी पढ़ेंःशहीद हेमंत करकरे को लेकर साध्वी का विवादित बयान, कहा- उन्हें कर्मों की मिली सजा
वहीं घटना की खबर सुनते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने घटना की सूचना हिरणपुर थाना प्रभारी को दी. पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः भारत ने पाकिस्तान के साथ एलओसी के जरिए होनेवाले व्यापार पर लगाई रोक




