Crime News

एसीबी की टीम ने पुलिस निरीक्षक को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते किया रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakur: दुमका एसीबी की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हजार रुपये रिश्वत लेते पुलिस निरीक्षक अजय कुमार चौधरी को रंगे हाथ उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर अजय चौधरी सदर प्रखंड के चांदपुर निवासी मंगल दास से 3000 रुपये रिश्‍वत ले रहे थे. इसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ा.

इसे भी पढ़ें – सर्वे में आधे से अधिक लोगों ने कहा, मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था अच्छी नहीं

प्राथमिकी से नाम हटाने के नाम पर मांगे थे तीन हजार रुपये

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मंगल दास मारपीट के एक मामले में नामजद अभियुक्त था. पुलिस निरीक्षक अजय चौधरी ने प्राथमिकी से नाम हटाने के नाम पर उससे तीन हजार रुपये बतौर रिश्‍वत मांगे थे. लेकिन शिकायतकर्ता मंगल दास तीन हजार रुपया देना नहीं चाहते थे.

इसे भी पढ़ें – शारदा चिट फंड घोटाला :  सीबीआई ने SC से कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर की गिरफ्तारी की  इजाजत मांगी

एसीबी से की शिकायत

पुलिस निरीक्षक अजय चौधरी द्वारा प्राथमिकी से नाम हटाने के एवज में तीन हजार रुपया रश्वत मांगे जाने की शिकायत मंगल दास ने एसीबी से की. एसीबी के द्वारा मामले के सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी. जिसके बाद एसीबी ने रिश्वत लेते हुए पुलिस निरीक्षक अजय चौधरी को उनके आवास से तीन हजार रुपया लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें – पलामू संसदीय सीट के लिए पांचवे दिन सात नामांकन, भाजपा-राजद प्रत्याशी ने जनसभा में दिखायी ताकत

Related Articles

Back to top button