
Chatra : चतरा-डोभी मुख्यमार्ग एनएच 22 पर दो ट्रक की टक्कर में चालक की मौत हो गई. वहीं दो उपचालक हादसे में घायल हो गए है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली समेत अधिकारी मौकेपर पहुंच कर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रक में फंसे चालक के शव को कटर से गाड़ी को काटकर पुलिस ने निकाला बाहर. ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर तीन ट्रको आपस मे टकराने से घटना घटी. मृतक चालक सुदामा प्रसाद बिहार के नवादा जिले के बेलखुलड़ा गांव का रहने वाला था




