National

ममता बनर्जी भाजपा पर लाल, कहा-जो हमसे टकरायेगा,  वह चूर-चूर हो जायेगा…

Kolkata : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के तेवर भाजपा पर तीखे हैं.  ममता बनर्जी  ने एक जनसभा में भाजपा पर निशाना साधते  हुए कहा, डरने की कोई जरूरत नहीं है. मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है. वही होता है जो मंजूर ए खुदा होता है.  कहा कि जब सूर्य निकलता है तो इसकी किरणें बहुत कठोर होती हैं लेकिन बाद में वह वापस भी चली जाती हैं. इसलिए डरो मत. जितनी तेजी से उन्होंने ईवीएम कैप्चर की हैं, उतनी ही जल्दी वह चले भी जायेंगे.

ममता ने कहा, त्याग का नाम है हिंदू, ईमान का नाम है मुसलमान, प्यार का नाम है ईसाई, सिखों का नाम है बलिदान. ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान. इसकी रक्षा हम करेंगे. जो हमसे टकरायेगा,  वह चूर-चूर हो जायेगा. ये हमारा नारा है. खबरों के अनुसार  बीती रात तृणमूल कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. तीन हमलावर  बाइक से आये थे.

इसे भी पढ़ेंःचुनावी बॉन्ड : EC को BJP, कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अब तक नहीं दिया चंदे का ब्यौरा

भाजपा के जय श्री राम के नारे से टीआरपी कम हो गयी है

इससे पहले पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या हो गयी थी. इस मामले में भाजपा नेता मुकुल राय समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी भाजपा  पर निशाना साधा था.

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के जय श्री राम के नारे से टीआरपी कम हो गयी है और उन्होंने पार्टी को जय महाकाली के नारे के साथ आने को कहा. बता दें कि भाजपा और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बीच जय श्री राम का नारा लगाने पर विवाद चल रहा है.  पीटीआई के अनुसार अभिषेक बनर्जी ने कहा, भाजपा  ने अपना नारा जय श्री राम की जगह जय महाकाली करने का फैसला किया है क्योंकि राम की टीआरपी कम हो गई है. वे धर्म को राजनीति के साथ मिला रहे हैं

इसे भी पढ़ेंः वायुसेना के लापता विमान का अबतक नहीं कोई सुराग, खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित

Related Articles

Back to top button