Jharkhandlok sabha election 2019Palamu

पलामू संसदीय क्षेत्र में 8,52,459 महिला वोटर, निर्णायक साबित हो सकता है महिलाओं का वोट

Dilip Kumar

Palamu : 13 पलामू संसदीय सीट (अ.जा.-सुरक्षित) के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा. सभी प्रत्याशियों ने अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए क्षेत्र के मतदाताओं से सीधा संपर्क शुरू कर दिया है. हर बड़ी-छोटी पार्टी के प्रत्याशी या निर्दलीय उम्मीदवार सब अपने-अपने समर्थकों और रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुट गये हैं.

गिले-शिकवों को भूल कर चुनाव मैदान में डट कर मदद की गुहार कर रहे हैं. सभी प्रत्याशी अपनी जीत के आंकड़े जातीय गणित के आधार पर तैयार कर रहे हैं. इस चुनाव ने प्रत्याशियों की नींद हराम कर दी है.

इसे भी पढ़ें :क्या जमशेदपुर से बीजेपी उम्मीदवार विद्युत बरन महतो के शुभचिंतक 50 लाख…

कुल वोटरों की संख्या 18,50485 

पलामू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18,50,485 है. इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 8,52,459 है. पलामू संसदीय क्षेत्र में पलामू जिले के चार और गढ़वा जिले के दो विधानसभा क्षेत्र हैं.

इस चुनाव में महिलाओं के वोट निर्णायक सिद्ध होंगे. पिछले अनुभवों को देखा जाये, तो महिला मतदाता अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने में बहुत उदासीन रही हैं, किन्तु निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान ने महिला और युवा मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के लिए बहुत उत्साहित किया है.

वोट जरूर करने का संकल्प  

अब महिलाएं कहती हैं कि वे वोट करने जरूर जायेंगी. शहरी महिला मतदाता की मानसिकता में अंतर आया है, किन्तु ग्रामीण क्षेत्र की महिला वोटर जागरुक तो हुई हैं लेकिन उनके घर के पुरुष सदस्य अपनी मनमानी लादने का प्रयास करते हैं.

इस तरह की हरकत देश की आधी-आबादी का अपमान है. यह महिलाओं की स्वतंत्रता पर प्रहार है जो कि संवैधानिक अधिकारों का हनन है. ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सदस्य आदि आज की तारीख में महिला मतदाताओं को पूरी आजादी के साथ मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित और उत्साहित करने में लग गयी हैं.

इसे भी पढ़ें :कहीं ‘राम’ की वजह से ‘टहल’ ना जाये रांची में ‘बीजेपी’

महिला वोटर जरूर करें मतदान

पलामू की प्रथम महिला अधिवक्ता श्रीमती वीणा मिश्रा ने पूरे क्षेत्र की महिला मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे वोट करने जरूर निकलें. उनके एक-एक वोट से देश का भविष्य निहित है. वोट हर महिला का अधिकार है.

महिला मतदाता निभर्य होकर मतदान के लिए तैयार

डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाता उत्सुक हैं. वोट डालने के लिए चैनपुर की जया जायसवाल, शाहपुर की मुन्नी देवी, हमीदा खातून, डालटनगंज शहर की नीतू सिंह, अमरजीत कौर, हरजीत कौर हैप्पी, डॉली सतबीर सिंह, नसीमा बेगम, कौसर आरा, मुमताज, अलबेली, राधा विश्वकर्मा, मनोरमा प्रजापति, बरखा कुमारी, नईमा बीबी, हसबुन निसा, अनीसा खातून आदि महिला वोटरों से बातचीत के क्रम में उनके उत्साह का खुलासा हुआ कि महिला मतदाता के हाथ में पलामू सीट की तकदीर हैं.

इसे भी पढ़ें : बेटिकट हुए हेवीवेट उम्मीदवार थर्ड फ्रंट बनाने में जुटे, विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने की तैयारी!

पुरुष मतदाताओं को पछाड़ने की तैयारी

महिला मतदाता इस बार पुरुष मतदाताओं को पछाड़ कर एक कीर्तिमान स्थापित करने के प्रयास में जुट गयी हैं. वे बोलती हैं कि आज हमें पांच साल बाद मौका मिला है समाज को बदलने का.

जब संसद में अच्छे लोगों की भागीदारी होगी तो निश्चित रूप से देश प्रगति के शिखर पर पहुंचेगा. वोट नहीं डालने की स्थिति में गलत लोग-संसद में पहुंच जाते हैं और पांच साल तक हमलोग खुद को कोसते रह जाते हैं. इसलिए इस बार गलती नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें :राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे और उसे देने वालों का नाम उजागर होने से किसको है डर

Related Articles

Back to top button