ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : समस्‍याओं को लेकर संघर्ष करेगी भाजपा, ये है तैयारी

Chakradharpur :  होल्डिंग टैक्स में इजाफे के व‍िरोध में भाजपा आंदोलन करेगी. गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय समीप स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप भाजपा ने इस बाबत संवाददाता सम्‍मेलन क‍िया.  इसमें पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय, नगर संयोजक राजू कसेरा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपस्थित थे. कहा गया कि होल्डिंग टैक्स को चार गुणा बढ़ा कर राज्य सरकार ने जनता पर र्थिक बोझ में डाला है. यह निर्णय सरासर गलत है.
नगर परिषद कार्यालय बना भ्रष्टाचार की अड्डा

भाजपाईयों ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय भ्रष्‍टाचार का अड्डा बन गया है. टेबल टेंडर कर पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है. रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बैठने का चबूतरा बनाया जा रहा है. जहां नाली व सड़क की जरूरत नहीं, वहां नाली सड़क के नाम पर पैसों की लूट हो रही है. भ्रष्ट पदाधिकारी को यहां से हटा कर अन्य किसी पदाधिकारी को चक्रधरपुर नगर परिषद में प्रतिनियुक्त करने की मांग की गई.

एनएच पर बेरिकेडिंग कर टैक्स लेना न्यायसंगत नहीं

भाजपाईयों ने कहा कि एनएच 75 पर नगर परिषद को टोल टैक्स लेना न्यायसंगत नहीं है. नगर परिषद के रोड पर नगर परिषद टैक्स ले सकती है.  इसके बावजूद बेरिकेडिंग लगाकर जबरन टैक्स की वसूली हो रही है. इसका जोरदार विरोध होगा।

भाजपा करेगी आंदोलन, कार्यालय का होगा घेराव

होल्डिंग टैक्स, अतिरिक्त बाजार शुल्क, एनएच 75 पर टैक्स वसूली को लेकर भाजपा आंदोलन करेगी. रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कर रणनीति तैयार की जायेगी. वहीं आंदोलन करते हुए नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : अखि‍लेश सिंह की राह बढ़ा राहुल, दोनों की पार‍िवार‍िक पृष्‍ठभूमि में है खास समानता, रहबर के घर से न‍िकला रहजन 

Related Articles

Back to top button