
Ranchi : 15वें वित्त आयोग अनुदान से राज्य के 21 नन-मिलियन प्लस सिटीज के बीच टाइड-अनटाइड ग्रांट से 74.21 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है. वित्त आयोग से 112 करोड़ दिये जाने हैं, जिसमें से यह राशि पहली किस्त के रूप में दी गयी है.
नगर विकास विभाग ने राशि आवंटित करते हुए सभी नगर निकायों के नगर आयुक्तों, कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राशि का खर्च करके उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराया जाये. इसके साथ ही योजनाओं के चयन व गुणवत्ता व मानदंड का भी विशेष ध्यान रखा जाये.
इन निकायों को दी गयी है राशि
गिरिडीह नगर निगम, हजारीबाग नगर निगम, चास नगर निगम, देवघर नगर निगम, मेदिनीनगर नगर निगम, चिरकुंडा नगर परिषद, झुमरीतिलैया नगर परिषद, फुसरो नगर परिषद, चतरा नगर परिषद, मधुपुर नगर परिषद, गोड्डा नगर परिषद, विश्रामपुर नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत, डोमचांच नगर पंचायत, हुसैनबाद नगर पंचायत, छत्तरपुर नगर पंचायत, मझिआंव नगर पंचायत, श्रीबंशीधर नगर पंचायत, रामगढ़ छावनी पषद, रामगढ़ नगर परिषद.
इसे भी पढ़ें:पटना बम ब्लास्ट: रांची के सीठियो के रहनेवाले इम्तियाज अंसारी समेत नौ आतंकियों को एनआइए कोर्ट ने दोषी करार दिया




