
Ranchi : ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान की सफलता के लिए 28 अक्टूबर को पूरे राज्यभर में रोजगार दिवस मनाया जायेगा. ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के सभी उपायुक्त व उपविकास आयुक्तों को इस बाबत निर्देश दिया है. अभियान की सफलता के लिए ग्राम पंचायत, कलस्टर स्तरीय रोजगार दिवस आयोजित करने को कहा है. पंचायतों में मनरेगा से अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया है.
इसके अलावा अभियान के उद्देशयों के तहत दीवार लेखन, पोस्टर बैनर, प्रचार-प्रसार आदि माध्यमों से मनरेगा योजना को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करने को कहा है.




