JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

होटवार जेल में छापेमारी, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनज़र हुई कार्रवाई

Ranchi :भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आज सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी की गयी. उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर उत्कर्ष कुमार, 02 पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, 20 पुलिस पदाधिकारी एवं 150 पुलिस जवान शामिल थे.

सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच

छापेमारी के दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई. पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की. जिसमें किसी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया.

Related Articles

Back to top button