JamshedpurJharkhand

आदिवासी भूमिज समाज कल्याण समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

Jamshedpur: जमशेदपुर के सुंदरनगर कदम डीह में आदिवासी भूमिज समाज कल्याण समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर समाज के वैसे बच्चों को सम्मानित किया गया जो की शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. आदिवासी भूमिज समाज कल्याण समिति द्वारा एक लक्ष्य निर्धारित कर समाज के ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है जो बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं.

चिन्हित बच्चों को कार्यक्रम आयोजित कर लगातार सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े उनका भविष्य उज्जवल हो और वैसे बच्चे समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सके. इस संबंध में जानकारी देते हुए आदिवासी भूमि समाज कल्याण समिति के सचिव छोटू भूमि ने बताया कि समिति का लक्ष्य है कि माध्यमिक और इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करना साथ ही आदिवासी भूमिज समाज के गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद करना ताकि समाज के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके. उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को संजोते हुए पिछले 3 वर्षों से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया इस वर्ष आदिवासी भूमिज समाज के 15 से 20 बच्चों को माध्यमिक और इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button