Ranchi: छिनतई की एक दर्जन से अधिक घटनाओं में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार हुए अपराधियों में नौशाद और साजिद अंसारी शामिल हैं. गिरफ्तार अपराधियों के साथ-साथ पुलिस ने एक सोनार को भी गिरफ्तार किया है. बता दें कि रांची पुलिस ने पिछले 15 दिनों में 38 अपराधियों को जेल भेजा है.
इसे भी पढ़ें – पुलिस सहकारी समिति ने ओरमांझी में घेरा CNT और GM लैंड, म्यूटेशन कराने की हो रही है कोशिश
महिला से चेन की छिनतई की घटना को अंजाम दिया था
28 अगस्त को हरमू हाउसिंग कॉलोनी की रहनेवाली महिला सीता कुमारी जब मॉर्निंग वॉक करके अपने घर लौट रही थीं, उसी समय घर के कुछ ही दूरी पर बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने सीता कुमारी के गले से सोने की चेन लूट ली थी. इसे लेकर अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो अपराधियों सहित एक सोनार को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें – एनआईए का कमाल, ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को हवाला लेन-देन समझ हृदय रोग विशेषज्ञ से पूछताछ की
15 दिनों के अंदर 38 अपराधी गिरफ्तार
रांची पुल्स ने 15 दिनों के अंदर 38 अपराधियों को जेल भेजा है. लेकिन 15 दिनों के अपराध के आंकड़ों पर अगर ध्यान दें तो यह भी काफी चौंकानेवाले हैं. दरअसल इन 15 दिनों में भले ही 38 से अधिक अपराधी गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन राजधानी में इन 15 दिनों में एक दर्जन से अधिक कांडों को भी अपराधियों ने अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के सरकारी कर्मियों की रिटारमेंट 62 नहीं 60 साल में ही, कार्मिक की फर्जी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल



