JharkhandRanchi

कांग्रेस नेता सत्ता के नशे में हैं चूर, कानून का इनके लिए कोई मतलब नहीं : प्रतुल शाहदेव

कहा, कांग्रेस के नेताओं ने शराब पीकर किया हंगामा

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के नेताओं के लिए कानून कोई मायने नहीं रखता. उन्होंने कहा कि झारखंड के कांग्रेसी सत्ता के नशे में चूर तो थे ही अब शराब के नशे में वे बदहवास हो गए हैं.

कहा कि जिस तरह से बीती रात कांग्रेस के नेताओं ने हटिया स्थित जिला प्रशासन के गेस्ट हाउस में शराब पीकर हंगामा किया, गेस्ट हाउस के कर्मियों के साथ मारपीट की वह इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस के नेता कानून को अपनी मुट्ठी में रखते है. सत्ता के नशे में वे बेकाबू हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी का संसदीय कार्यालय बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन

पुलिस ने इस घटना पर कोई मामला नहीं किया दर्ज

उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि पुलिस ने इस घटना पर कोई मामला दर्ज नहीं किया. एक तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यह कहते नहीं थकते कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गाँधी के सिद्धांतों पर चलनेवाली पार्टी है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बताना चाहिए कि क्या यही महात्मा गाँधी के सिद्धांत हैं. अबतक कांग्रेस पार्टी ने अपने इन नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की है. कहा कि इस घटना ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से एक्स्पोज कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का अंतिम मौका, 20 दिसंबर तक करें आवेदन

Related Articles

Back to top button