
Ranchi : राजधानी रांची में कड़कड़ाती ठंड में मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष 19 दिनों से धरने पर बैठे पुलिस बहाली के अभ्यर्थियों में से दो की तबीयत बिगड़ गई. दोनों को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है. अभ्यर्थी पुलिस बहाली की दूसरी मेधा सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं.
मालूम हो कि 2015 में झारखंड पुलिस के लिए 7200 की नियुक्ति निकली थी लेकिन सरकार ने 4000 लोगों की नियुक्ति की थी. बाकी के लिए दूसरी मेधा सूची करने की बात कही गई थी.
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेता सत्ता के नशे में हैं चूर, इनके लिए कानून कोई मायने नहीं रखता : प्रतुल शाहदेव
पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी सूची जारी नहीं की गई है. इसी सूची के जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 19 दिनों से धरने पर हैं. इनमें से पांच अनशन पर हैं. इन्हीं पांच में से दो की तबीयत बिगड़ी.

अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का हालचाल लेने नहीं आया और ना ही सरकार की तरफ से कोई नोटिफिकेशन हो रहा है.
मालूम हो कि इससे पहले अभ्यार्थियों के द्वारा भिक्षाटन का भी कार्यक्रम किया गया था. इनका कहना है कि जब तक इनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का अंतिम मौका, 20 दिसंबर तक करें आवेदन




