Chaibasa

चाईबासा: सांसद गीता कोड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, जगन्नाथपुर में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी की सिंहभूम प्रत्यासी सांसद गीता कोड़ा क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार को सोनुआ प्रखंड  पहुंची. जहां  बैगुना चौक में  पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल माला के साथ सांसद गीता कोड़ा का स्वागत किया. इसके बाद राजगांव में आयोजित हरि किर्तन में  सांसद पहुंची और पुजा अर्चना किया. राजगांव से सोनुआ बाजार पहुंची सांसद गीता कोड़ा को कार्यकर्त्ताओं से गाजा बाजा के साथ स्वागत किया. सोनुआ में स्वागत कार्यक्रम के बाद सांसद ने बिला आर ई ओ रोड से टुनिया भाया झीररुवां प्रोजेक्ट विद्यालय पथ का मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया. टुनिया में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्यायों को जाना. ग्रामीणों ने गांव में पानी एवं रोड की समस्यायों को लेकर सांसद के समक्ष बातों को रखा. सांसद ने ग्रामीणों की बातों को गौर से सुना एवं समाधान का आश्वासन दिया.  उसके बाद गोइलकेरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से गाजे बाजे के साथ सांसद का किया स्वागत. ग्राम निश्चिंतपुर से एस्पायर संस्था द्वारा संचालित सेंटर केन्द्र का किया उद्घाटन किया.

भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय में विशाल टोला स्थित आगमी लोकसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष संजू पांडे, पश्चिमी सिंहभूम के जिला संयोजक
गीता बालमुचु,चक्रधपुर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बडकुंवर गागराई ने कहा कि इस बार कार्यकर्ता पूरा जोर-जोर से लग जाए और गांव गांव बुथ्र में जाकर माननीय प्रधानमंत्री की जनकल्याण योजना के बारे में लोगों को बताए और इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को जीतकर प्रदेश में नरेंद्र मोदी की सरकार को एक बार पूनःबहुमत के साथ जीतना है.

 

 

Related Articles

Back to top button