JharkhandLead NewsRanchi

चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय में समीक्षा: जेल से मोबाइल पर गिरोह चलाने वालों की विशेष निगरानी ओर जिलों के कप्तान को टॉप टेन अपराधियों को पकड़ने का टास्क

Ranchi: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की गई. चुनाव की तैयारी के शांतिपूर्ण क्रियान्वयन के मद्देनजर डीजीपी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में लंबित वारंटों, कुर्कियों के निष्पादन, निरोधात्मक कार्रवाई, History Sheeters, सक्रिय अपराधकर्मियों तथा अन्य उपद्रवियों को चिन्हित करना एवं उनके विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी SOP के अनुपालन, चुनाव संबंधी प्रशिक्षण तथा पूर्व में आहुत चुनावों से संबंधित लंबित काण्डों की स्थिति की समीक्षा की गई. चुनाव को देखते हुए संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए सभी जिला में अपराधिक गिरोहों के दस दस दुर्दात सदस्यों को चिन्हित कर उसकी सूची तैयार कर फिरार अपराधकर्मियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने को कहा गया है.

वहीं जेल में बंद अपराधकमियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. ताकि जेल से मोबाईल पर गिरोह का संचालन नहीं कर सके. जेल से छुटे अपराधियो का बेल कैन्सिलेशन, सीसीए के तहत कार्रवाई करने, स्पीडी ट्रायल कर अपराधियों को सजा दिलाने एवं चुनाव एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले उपद्रवियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है. आर्म्स एक्ट में जेल से जमानत ओर निकले इंटरस्टेट अपराधियो का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सत्यापन प्रतिवेदन मंगा है.

मादक पदार्थों, अवैध हथियार, शराब पर अंकुश लगाने का दिया निर्देश

डीजीपी ने पूर्व से कार्यरत सीमावर्ती क्षेत्रों के अन्तर्राज्जीय चेक पोस्ट सक्रिय करने का निर्देश दिया. ताकि नक्सली, अपराधी अन्य राज्य में शरण न ले सकें. झारखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों से लगने वाले सभी जिलों के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि उनके क्षेत्र से लगने वाले अन्तर्राजीय चेक पोस्ट को सक्रिय करें. आवश्यकतानुसार नये पोस्ट का निर्माण करें ताकि अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध शराब तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर लगाम लगाया जा सके. केन्द्रीय बलों के आवासन एवं परिवहन की व्यवस्था तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी SOP का अनुपालन करें. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप प्रतिनियुक्त किये जाने वाले सीएपीएफ, सैप तथा अन्य केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के आवासन, परिवहन की समुचित व्यवस्था करने एवं उनके क्षेत्र में चुनाव सम्पन्न होने के उपरान्त अविलम्ब अगले प्रतिनियुक्त स्थल पर सुरक्षित भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उग्रवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल अभियानों की वर्त्तमान स्थिति, आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर अलग-अलग नक्सल एवं गैर नक्सल प्रभावी क्षेत्रों के लिए बनाये गये योजना सहित नक्सल तथा आपराधिक आसूचना के आदान-प्रदान की समीक्षा करते हुये प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी SOP के अनुपालन की स्थिति एवं Communication plan सभी पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की.

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल से सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

राज्य पुलिस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की वर्त्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने उसे और भी अधिक कारगर बनाने का निर्देश दिया है. ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान सभी सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा सके एवं स-समय अफवाह सूचना के फैलाव को रोका जा सके. लोकसभा चुनाव के दौरान असामाजिक तत्व वॉट्सएप्प, ट्वीटर, फेसबुक एवं अन्य संसाधनों से अराजकता नहीं फैला सके. राज्य के सभी एसएसपी ओर एसपी को निर्देश दिया कि उनके जिलों में एक हेल्पलाईन नंबर निर्गत करें. अराजक तत्व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर चुनाव को प्रभावित कर सकता है.
इसके लिए जिला स्तर से एसपी आदेश निर्गत करे. सूचनाओं के आदान-प्रदान, नियंत्रण कक्ष का सुचारू रूप से संचालन, अधिकारियों को अपने इलाके की विस्तृत जानकारी रखने, प्रशिक्षण, नक्सलियों के खिलाफ कारगर अभियान चलाने एवं अन्तराज्यीय चेक पोस्ट नाका को सुदृढ़ करने पर जोर दिया.

बैठक में ये लोग थे शामिल

इस बैठक में डीजीपी अजय कुमार सिंह के अलावे एडीजी अभियान संजय आनन्द राव लाठकर, आईजी अभियान सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी अमोल विनुकांत होमकर, आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आईजी प्रोविजन पंकज कम्बोज, आईजी सीआईडी असीम बिक्रांत मिंज, आईजी प्रशिक्षण अन्नेपु विजयालक्ष्मी, जैप डीआईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल, जगुवार डीआईजी इन्द्रजीत महथा, डीआईजी विशेष शाखा कार्तिक एस०, बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा, जंगलवार फेयर स्कूल के डीआईजी धनन्जय कुमार सिंह, डीआईजी संचार एवं तकनीकी सेवा अश्विनी सिन्हा, डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम, एसपी अभियान अमित रेणु तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से रेंज के आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी शामिल थे.

Related Articles

Back to top button