
Koderma: जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत ढाब रोड में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. घटना में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं. जानकारी अनुसार ढाब रोड स्थित खबारोपुल के समीप मोटरसाइकिल की आपस मे हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार ग्राम करौंजिया निवासी निकेश कुमार एवं सूरज कुमार की मौत हो गयी.

घटना में दो युवक नीतीश कुमार और चंदन कुमार घायल हुए जिनमें नीतीश कुमार की स्थिति गंभीर है. इस घटना में तीन मोटरसाईकिल की टक्कर हुई है. घटना के बाद सभी को सदर अस्पताल भेजा गया जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं घायलों का इलाज किया जा रहा है.




