
Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 65 अफसरों को अनुमंडल पदाधिकारी से अपर समाहर्ता के पद पर प्रोन्नति दी जायेगी. कार्मिक विभाग इसकी तैयारी कर रहा है. अफसरों की सूची तैयार की जा रही है. विभागीय प्रोसेडिंग पूरी कर डीपीसी से सहमति लेकर इसी माह के अंत तक अफसरों को प्रमोशन दिया जायेगा. हालांकि,इसके पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री कार्मिक विभाग हेमंत सोरेन से सहमति ली जायेगी. लंबे समय से अफसरों को प्रमोशन नहीं मिलने की वजह से उन्हें वित्तीय नुकसान भी हो रहा था. अधिकारियों का कहना है कि प्रोन्नति के साथ ही इन अफसरोें को स्थानांतरित कर पदस्थापित भी किया जायेगा. झारखंड प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों के प्रमोशन के लिए स्वच्छता प्रमाण भी लिया जा रहा है. यह देखा जा रहा है कि कौन-कौन से अफसर हैं जिन्हें प्रोन्नति दी जानी है. सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अधिकारियों को प्रोन्नति संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें; कैश कांड: विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने मांगा दो सप्ताह का समय, आज ED कार्यालय में नहीं होंगे पेश




