JharkhandLead NewsNEWSRanchiSports

30 सितंबर से रांची में चंपा देवी टेबल टेनिस प्रतियोगिता,  23 सितंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

Ranchi: स्व चंपा देवी झारखंड (तीसरा) स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 का आयोजन रांची में होगा. जेके इंटरनेशनल स्कूल, अगरु (रांची) में इसका आयोजन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा. रांची जिले के टेबल टेनिस प्लेयर्स इसमें शामिल हो सकते हैं. इसके लिए 23 सितंबर की शाम पांच बजे तक इच्छुक प्लेयर्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (RDTTA) के सचिव सुदिप्त मुखर्जी के पास इसके लिए संपर्क (फोन नं-9431584636) किया जा सकता है. ई-मेल [email protected] के जरिये भी इसका लाभ उठा सकते हैं. इस चैंपियनशिप में अलग –अलग आयु वर्ग के इवेंट्स होंगे. इनमें लड़के, लड़कियों (सिंगल) के अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 के इवेंट्स शामिल हैं. विस्तृत जानकारी के लिए RDTTA से संपर्क करना होगा.

इसे भी पढ़ें: 10 जिला परिषदों का हाल ऐसा कि पांच सालों में भी भवनों के नक्शा स्वीकृति से नहीं कमा सका एक लाख रुपया

Related Articles

Back to top button